{"_id":"5e214fb38ebc3e4b3a57a6e4","slug":"53-mm-of-rain-in-lucknow-maximum-temperature-recorded-15-8-degrees-celsius","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफतः 24 घंटे में 53 मिमी. बारिश ने बढ़ाई ठंड, अभी जारी रहेगा बारिश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफतः 24 घंटे में 53 मिमी. बारिश ने बढ़ाई ठंड, अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
Fri, 17 Jan 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में बृहस्पतिवार को भी दिन भर बारिश का दौर चला
- फोटो : अमर उजाला
लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक -रुककर घंटों बारिश हुई। 24 घंटे में 53.5 मिमी. से अधिक बारिश से लखनऊ तर-ब-तर हो गया। इससे जहां ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं, वहीं यह आफत भी लेकर आई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं दो लाख लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
Trending Videos
लगातार बारिश से वाहन चालकों को परेशानी हुई
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार रात को भीगते हुए घर पहुंचे लोग बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे तो भी बारिश का सिलसिला जारी था, जो देर रात तक चला। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विज्ञानियों ने रविवार से मौसम सामान्य होने की बात कही है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सड़कों पर दिखे लोग गर्म कपड़ों के साथ रेनकोट, छातों से बारिश से बचते दिखे। वहीं, लगातार दूसरे दिन धूप का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हुई। बारिश के लंबे दौर से अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर भी घटकर दो डिग्री से कम रह गया। दिन का अधिकतम पारा 16 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 14 डिग्री दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुई। दो दिनों से धूप न निकलने और लगातार जारी बारिश से घरों में लोगों को कपड़े सुखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश का तीसरा दिन
किसी भी साल जनवरी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का तीसरा दिन बृहस्पतिवार बन गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक 37.8 मिमी. और सुबह से शाम तक 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
किसी भी साल जनवरी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का तीसरा दिन बृहस्पतिवार बन गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक 37.8 मिमी. और सुबह से शाम तक 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई।