फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया: खूब बिके सोने-चांदी के गहने, सबसे महंगा हार 16 लाख का बिका, करोड़ों का हुआ कारोबार

Wed, 08 May 2019 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 May 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
21 crore rupees shopping on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया पर इस बार शहरवासी 45 किलो सोने व 220 किलो चांदी के गहने खरीद कर घर ले गए। 45 किलो सोने में 30 किलो अन-ब्रांडेड तो 15 किलो ब्रांडेड शामिल है। लेकिन लखनऊ सराफा एसोसिएशन ने सिर्फ 29 किलो 500 ग्राम सोना एवं 110 किलो चांदी बेचने का दावा किया है। एसोसिएशन का कहना कि इस अक्षय तृतीया पर पिछली अक्षय तृतीया से महज 500 ग्राम सोना ही अधिक बिका है। अक्षय तृतीया ने सराफा कारोबारियों को मंगलवार दोपहर बाद तक तो बहुत निराश किया, लेकिन शाम ढलते ही खरीदारों के उमड़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा।

21 crore rupees shopping on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला

कारोबारियों के मुताबिक, इस पर्व पर सोने व हीरे के लाइट वेट एवं फैंसी गहनों को महिलाओं ने हाथों हाथ खरीदा, जिनमें अंगूठी, चेन, गले के हार, कान के झाला, हीरे के सेट शामिल रहे। जबकि चांदी के गहनों में पायल एवं बिछिया की ही खूब सेल हुई। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदीश जैन ने बताया कि राजधानी के कारोबारियों ने अन ब्रांडेड 29.500 किलो सोने के गहने और 110 किलो चांदी के गहने बेचे, जिनकी कीमत करीब 11 करोड़ आंकी गई। उधर, सूत्रों ने बताया कि हजरतगंज, इंदिरानगर एवं गोमतीनगर के ब्रांडेड गहने के शोरूम पर खूब खरीदार रहे जो कीमती आइटम खरीदकर घर ले गये।

21 crore rupees shopping on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला

16 लाख का बिका हार
अक्षय तृतीया पर सबसे महंगा नौलखा हार चौक के एक सराफा कारोबारी ने बेचा। इस हार की कीमत 16 लाख रुपये थी। खरीदार ने इस हार की बुकिंग अक्षय तृतीया पर्व से पहले कराई थी। पांच-पांच लाख रुपये कीमत के भी बहुत से कुंदन एवं डायमंड के हार बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन
21 crore rupees shopping on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला

नॉन ब्रांडेड गहने           10 करोड़
ब्रांडेड गहने                  5 करोड़
डायमंड गहने                5 करोड़
चांदी गहने                    1 करोड़
कुल                          21 करोड़

विज्ञापन
21 crore rupees shopping on akshaya tritiya
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला
600 चौपहिया-दोपहिया वाहन पहुंचे घर
अक्षय तृतीया पर घरों में 600 वाहन पहुंचे। इनमें 200 कार एवं 400 दोपहिया वाहन शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक शाम छह बजे बिकने वाले वाहनों का परिवहन विभाग में पंजीयन हो चुका था। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया पर कुल कितने वाहन बिके इसकी जानकारी को कुल हुए पंजीकरण से मालूम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed