फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिगो एयरलाइंस का इंजन खराब, फंसे 200 यात्री, सोशल मीडिया पर इस तरह बयां की अपनी दास्तां

Sat, 19 May 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
200 passengers trapped in IndiGo Airlines due to engine failure
डेमो - फोटो : डेमो
अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइंस का इंजन शुक्रवार को खराब हो गया। डेढ़ घंटे तक 200 यात्रियों को विमान में बैठाए रखा गया। इस बीच एसी भी खराब हो गया। गर्मी और घुटन से परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सोशल मीडिया पर भी उनका आक्रोश दिखा। करीब तीन घंटे तक विमान की गड़बड़ी ठीक करने की कोशिश जारी रही। गड़बड़ी ठीक न होने पर यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से मुंबई रवाना किया गया। 
200 passengers trapped in IndiGo Airlines due to engine failure
- फोटो : डेंमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-685 लखनऊ से सुबह 7.45 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को विमान टेकऑफ के लिए तैयार हुआ। जैसे ही विमान टैक्सी-वे से रनवे की ओर बढ़ा तो विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। पायलट ने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर(एटीसी) को दी। विमान को वापस टैक्सी-वे में ले जाया गया। 
200 passengers trapped in IndiGo Airlines due to engine failure
- फोटो : डेमो
इंजीनियरों ने मरम्मत शुरू की, लेकिन तीन घंटे की मशक्कत बेकार चली गई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें डेढ़ घंटे तक विमान में बिठाए रखा गया और एसी भी काम नहीं कर रहा था। जिससे पैसेंजर परेशान हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का आक्रोश देख उन्हें विमान से वापस एयरपोर्ट पर ले आया गया। जब काफी मेहनत के बाद भी इंजन ठीक नहीं हुआ तो करीब पौने ग्यारह बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से मुम्बई के लिए रवाना किया गया। इंडिगो ने इंजन में खराबी पर तकनीकी खामियों से हुई असुविधाओं के लिए खेद जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
200 passengers trapped in IndiGo Airlines due to engine failure
डेमो
नहीं काम कर रहा एसी, हो रही घुटन
इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का इंजन खराब होने पर जब यात्रियों को विमान में ही बिठाए रखा गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की। एक पैसेंजर ने लिखा कि बोर्डिंग से पहले विमान के इंजनों की जांच क्यों नहीं की जाती है। इस पर इंडिगो ने खेद जताया। वहीं अन्य पैसेंजर ने ट्वीट किया कि एसी काम नहीं कर रहे हैं, जिससे घुटन हो रही है। जबकि राघवेंद्र की शिकायत पर इंडिगो ने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
200 passengers trapped in IndiGo Airlines due to engine failure
- फोटो : डेमो
बढ़ रहीं इंडिगो की शिकायतें, पर जवाबदेही किसकी
बीते बृहस्पतिवार को इंडिगो के विमान का एसी खराब हो गया था। इससे पहले मच्छर की शिकायत पर डॉक्टर से अभद्रता और प्लेन से उतार देने का मामला या फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर इंडिगो की जमकर फजीहत हुई थी। इंडिगो एयरलाइंस के प्रति शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सवाल यह है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed