Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five accused arrested for opening fire on a farmhouse owner

Lucknow News: फार्म हाउस मालिक पर फायरिंग करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for opening fire on a farmhouse owner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
बख्शी का तालाब। मानपुर लाला गांव निवासी फार्म हाउस मालिक अनिल पर फायरिंग कराने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही उत्तम सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन अवैध असलहे, कारतूस और एक ई रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उत्तम ने पुरानी रंजिश में अनिल की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक अक्तूबर की रात आरोपियों ने अजीत फार्म हाउस के गेट पर दो राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली अनिल के सीने को छूकर निकल गई थी। जांच और पूछताछ में सामने आया कि 22 अक्तूबर को अनिल ने शराब के नशे में उत्तम सिंह और उसके परिवार से मारपीट की थी। इस मामले में बख्शी का तालाब थाने में एफआईआर दर्ज है। इसी रंजिश में उत्तम ने टिकारी निवासी शुभम राजपूत, शिवम राजपूत, शिवम पाल और सरसवां निवासी अजय यादव को हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को पांचों को आउटर रिंग रोड स्थित मामपुर बाना अंडरपास से गिरफ्तार किया। डीसीपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed