फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दसवीं की छात्रा बनी थानेदार, यूं निभाई अपनी जिम्मदारी, सुलझाया दो भाइयों का विवाद

Mon, 30 Nov 2020 12:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
10th class student aanchal became SHO In bahraich for one day
थानेदार बनी आंचल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम के तहत ‘एक दिन की थानेदार’ दसवीं की छात्रा आंचल ने रविवार को दो भाइयों के बीच समझौता कराकर उनका विवाद सुलझा दिया। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने जिले के पांच थानों की कमान रविवार को एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी थी।





 
10th class student aanchal became SHO In bahraich for one day
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक डा. विपिन मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बलिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति के रुप में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह गजाधरपुर के एक विद्यालय में पढ़ने वाली आंचल को फखरपुर थाने का एक दिन का प्रभार सौंपा गया था।

 
10th class student aanchal became SHO In bahraich for one day
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह खैरीघाट थाने में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने छात्रा मानसी तिवारी को पुलिस कैप पहनाकर थाने का प्रभार सौंपा। देहात कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने 11वीं की छात्रा उमा सिंह को कोतवाल का कार्यभार सौंपा। मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रू ब रू कराने, पुलिस का भय कम कर और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले के थानों में छात्राओं को थानेदार बनाने की मुहिम शुरू की गयी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10th class student aanchal became SHO In bahraich for one day
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन प्रयोग के रूप में पांच थानों- कोतवाली देहात में 11 वीं की छात्रा उमा सिंह, नानपारा में 10 वीं की छात्रा ईरा फातिमा, खैरीघाट में 12 वीं की छात्रा मानसी तिवारी, पयागपुर में 12वीं की तनिष्का सिंह एवं फखरपुर में दसवीं की छात्रा आंचल ने थानों का प्रभार संभालकर प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया एवं विवादों को सुलझाया। थानेदार बनी छात्राओं ने थाने में आए प्रार्थना पत्रों पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनका निस्तारण किया।

 
विज्ञापन
10th class student aanchal became SHO In bahraich for one day
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आंचल के सामने फखरपुर थाना क्षेत्र के दुजईपुरवा गांव के दो सगे भाइयों के बीच बंटवारे के बाद टंकी का पानी बांटने का विवाद आया, जिसे सुलझाने के लिए वह पुलिस कर्मियों को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचीं। आंचल ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर एक ही टंकी से पानी लेने पर राजी कर लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed