फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 में ये देश बने पर्यटकों के 'बेस्ट डेस्टिनेशन', जानें भारत की क्या रही स्थिति

Fri, 27 Sep 2019 04:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 27 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
world tourism day 2019 france become favourite travel destination last year
2018 में भारत में 1.74 करोड़ पर्यटक आए, सालभर में 12% बढ़े और एेसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2023 में ऑनलाइन ट्रैवल बाजार 39 लाख करोड़ का होगा।बता दें कि 2018 में टूरिस्ट का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन फ्रांस रहा और यहां 8.94 करोड़ टूरिस्ट घूमने पहुंचे। दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशंस की वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (यूएनडब्ल्यूटीओ) इसका नेतृत्व करती है। 
world tourism day 2019 france become favourite travel destination last year
लोगों को पर्यटन का महत्व समझाना होता है। ग्लोबल कम्युनिटी पर टूरिज्म कैसे असर डालता है, इसके बारे में इवेंट्स होते हैं। इस साल के वर्ल्ड टूरिज्म डे का फोकस- स्किल्स, एजुकेशन और जॉब्स पर है। 2018 में दुनियाभर में 140.1 करोड़ पर्यटकों ने विदेश यात्रा की, जिनमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट फ्रांस की यात्रा करने वाले थे। इसके बाद स्पेन, अमेरिका और चीन का नंबर आता है। साल 2018 में तुर्की और वियतनाम ने पर्यटन में क्रमशः 21.7%, 19.9% की बढ़ोतरी दर्ज की। जबकि भारत ने 12.1% की वृद्धि दर्ज की।
world tourism day 2019 france become favourite travel destination last year
2018 में जहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे
फ्रांस - 8.94 करोड़
स्पेन - 8.82 करोड़
अमेरिका-  7.96 करोड़
चीन - 6.29 करोड़
इटली - 6.21 करोड़
भारत - 1.74 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
world tourism day 2019 france become favourite travel destination last year
2018 में टूरिज्म सेक्टर का भारत की जीडीपी में 9.2% योगदान था। कुल रोजगार का 8.1% इसी सेक्टर से रहा। उम्र के हिसाब से समझने की कोशिश करें तो 25 से 34 साल की आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन ट्रैवलिंग मार्केट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी सीनियर सिटीजन में ये ट्रेंड कम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
world tourism day 2019 france become favourite travel destination last year
स्टैटिस्टा ग्लोबल कंज्यूमर सर्वे 2018 के मुताबिक साल दर साल दुनिया में ऑनलाइन मार्केट का विस्तार हो रहा है। 2017 तक ये मार्केट 36184 करोड़ डॉलर का था। यह 2023 तक 39 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed