ट्रैवल टिप्स: होटल में पहुंचते ही सामान खोलने की न करें जल्दबाजी, पहले चेक करें ये 5 चीजें
5 Things to Do Right After Hotel Check-In: सूटकेस खोलने से पहले कमरे का तुरंत जांच करना, दरवाजे और खिड़कियों की स्थिति देखना, इमरजेंसी एक्जिट की जानकारी लेना और जरूरी सुविधाओं का पता लगाना उपयोगी रहता है।
विस्तार
Hotel Room Checklist: होटल में चेक-इन करते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले अपना सूटकेस खोलकर कपड़े और जरूरी सामान व्यवस्थित करने लगते हैं। लेकिन कुछ मिनट रुक कर कमरे की बुनियादी चीजों की जांच कर लेना आपके पूरे स्टे को ज्यादा आरामदायक और व्यवस्थित बना सकता है। खासकर अगर आप किसी नए होटल या अनजान जगह पर ठहरे हैं, तो कमरे को पहले थोड़ा समझ लेना एक अच्छी यात्रा आदत हो सकती है।
सूटकेस खोलने से पहले कमरे का तुरंत जांच करना, दरवाजे और खिड़कियों की स्थिति देखना, इमरजेंसी एक्जिट की जानकारी लेना और जरूरी सुविधाओं का पता लगाना उपयोगी रहता है। इसके अलावा कमरे में मौजूद सुरक्षा, चार्जिंग प्वाइंट, वाई-फाई डिटेल और होटल से संपर्क करने का तरीका भी पहले जान लेना आपके काम आ सकता है।
यह छोटी-सी रूटीन आपको बाद में होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचाने में मदद कर सकती है। खासकर परिवार के साथ यात्रा या लंबे स्टे के दौरान ये चेक और भी उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं होटल रूम में पहुंचते ही सूटकेस खोलने से पहले कौन-से 5 काम करना समझदारी हो सकती है।
होटल रूम में पहुंचते ही करें ये 5 काम
1. सबसे पहले दरवाजा और लॉक चेक करें
कमरे में प्रवेश करने के बाद यह देख लें कि दरवाजा ठीक से बंद और लाक हो रहा है या नहीं। अगर कमरे में अतिरिक्त सिक्योरिटी चैन दी गई है, तो उसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह भी समझ लें।
2. इमरजेंसी एक्जिट की जानकारी लें
कमरे के दरवाजे के पीछे या होटल के कॉरिडोर में इमरजेंसी एक्जिट से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। उसे एक बार पढ़ लें और यह समझ लें कि जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने का रास्ता कौन-सा है।
3. कमरे की जरूरी सुविधाएं देखें
एयर कंडीशनर, लाइट्स, बाथरूम फिटिंग, टीवी रिमोट और रूम टेलीफोन जैसी बेसिक सुविधाओं को एक बार चेक कर लें। किसी चीज में खराबी दिखे तो होटल स्टाफ को जल्दी बताना बेहतर रहता है।
4. चार्जिंग प्वाइंट और वाई-फाई की जानकारी लें
फोन या लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट कहां हैं, यह पहले देख लें। होटल द्वारा उपलब्ध कराए गए वाईफाई का नाम और पासवर्ड भी नोट कर लें।
5. फिर सूटकेस खोलकर सामान व्यवस्थित करें
अब अपना सूटकेस खोलें और जरूरी चीजें आसानी से पहुंचने वाली जगह पर रखें। पासपोर्ट, वॉलेट, मेडिसिन या दूसरे महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थान पर रखना न भूलें। अगर कमरे में होटल सेफ उपलब्ध है, तो उसकी आॅपरेटिंग स्ट्रक्चर समझ लें।
ट्रैवल टिप्स: होटल की सुविधाओं या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई संदेह हो तो रिसेप्शन से तुरंत पूछें। किसी संदिग्ध स्थिति में होटल मैनेजमेंट या स्थानीय इमरजेंसी सर्विस से संपर्क करें।