फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्राद्ध कर्म की जगह ही नहीं बल्कि सुंदर पर्यटन स्थल भी हैं ये तीर्थ स्थान

Fri, 27 Sep 2019 04:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 27 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
india's city where doing pind daan and shradh karm
- फोटो : pixa

अपने पूर्वजों को श्राद्ध कर्म करने के लिए लोग किसी पवित्र स्थान का रुख करते हैं। ऐसी जगह जहां पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो। भारत में जहां पर भी श्राद्ध की क्रिया होती है वह स्थान अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। आइए जानें उन स्थानों के बारे में जहां नदियों के किनारे केवल पितरों का तर्पण ही नहीं किया जाता बल्कि यहां पर और भी बहुत कुछ है देखने के लिए।


 
india's city where doing pind daan and shradh karm
- फोटो : pixa
गया, बिहार

पितरों का तर्पण करने के लिए सबसे ज्यादा पवित्र शहर है गया। यहां पर फल्गु नदी के तट पर पितरों का श्राद्ध किया जाता है। लेकिन गया केवल हिंदूओं का पवित्र तीर्थ स्थल नहीं है। इसी स्थान पर भगवान बुद्ध को पीपल के पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां पर भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा है जिसे देखने के लिए दूसरे देशों से भी लोग आते हैं। इसी के साथ ही बुद्ध का बना मंदिर अपनी स्थापत्य शैली का एक उत्कृष्ट नमूना है जहां पर सोने से निर्मित भगवान बुद्ध की प्रतिमा है। बोध गया में और भी बहुत से मंदिर और मठ हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है।


 
india's city where doing pind daan and shradh karm
- फोटो : social media
अयोध्या, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में सरयू नदी के तट पर पितरों को श्राद्ध करने से पुण्य मिलता है। इस शहर में भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए अयोध्या शहर की महत्ता बढ़ जाती है। इस स्थान को सप्त पुरियों में पहले स्थान पर माना जाता है। अयोध्या शहर में सरयू नदी के अलावा बहुत सारे मंदिर बने हैं जैसे हनुमान गढ़ी, कनक भवन, श्री राम जन्म भूमि, जानकी घाट, तुलसी स्मारक भवन और राम की पैड़ी। अयोध्या में स्थित इन्हीं सारे मंदिरों के कारण ये एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india's city where doing pind daan and shradh karm
- फोटो : pixa
पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान के पुष्कर शहर में भी पितरों का पिंड दान करने लोग जाते हैं। इस शहर में ब्रह्मा जी का एक मात्र मंदिर बना हुआ है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। पुष्कर घूमने के साथ ही लोग अजमेर की भी सैर करते हैं। पुष्कर और अजमेर में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें देखने का लुत्फ आप उठा सकते हैं। 


 
विज्ञापन
india's city where doing pind daan and shradh karm
- फोटो : pixa
हरिद्वार, उत्तराखंड

अगर अस्थि विसर्जन के लिए आप हरिद्वार की यात्रा कर रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हरिद्वार से कुछ किमी की दूरी पर बसा है अद्भुत शहर ऋषिकेश। जहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इस शहर में रिवर राफ्टिंग के साथ ही आप राम झूला, लक्ष्मण झूला और बहुत सारे मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed