फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इस जगह शुरू हो गया है तरणेतर मेला जहां आज भी होता है स्वयंवर, ऐसे पहुंचें 

Tue, 03 Sep 2019 04:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 03 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
visit amazing fair of tarnetar gujarat to see different culture

यूं तो आपने कई मेले देखे होंगे, जहां रंग-बिरंगे झालरों की सजावट, गुब्बारे, बड़े-बड़े झूले और बहुत कुछ होता है। लेकिन भारत में एक मेला ऐसा भी लगता है जहां लोग खुद अपने जीवनसाथी को चुनते हैं। हालांकि, जानकर हैरानी जरूर होगी लेकिन ये परंपरा आज भी जारी है। अगर आप भी इस परंपरा को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो चलिए हम आपको रास्ते और वहां होने वाली बाकी चीजों की जानकारी देंगे। 

visit amazing fair of tarnetar gujarat to see different culture
प्रतीकात्मक

इस मेले का आयोजन गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में थानगढ़ के पास तरणेतर में होता है। जहां आदिवासी युवक और युवतियां सज-धज कर जाते हैं और अपना जीवनसाथी चुनते हैं। माना जाता है कि महाभारत काल से ही इस मेले का आयोजन होता आ रहा है और यह अर्जुन और द्रौपदी के स्वयंवर की परंपरा से जुड़ा हुआ है। युवक पारंपरिक कपड़े पहन खुद की बनाई हुई रंगबिरंगी छतरियों के नीचे बैठते हैं और युवतियों का इंतजार करते हैं।

visit amazing fair of tarnetar gujarat to see different culture
यहां गुजरात के अलग-अलग इलाकों के पारंपरिक कपड़ों की प्रदर्शनी लगती है। चार दिनों तक चलने वाला यह मेला ऐतिहासिक त्रिनेश्वर मंदिर आसपास लगता है। मंदिर के पास स्थित तालाब में स्नान करने के लिए काफी भीड़ रहती है। मान्यता है कि इसमें स्नान करने से गंगा नदी में स्नान करने जैसा पुण्य मिलता है। इस साल यह मेला 01 सितंबर से शुरू होकर 04 सितंबर तक चलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit amazing fair of tarnetar gujarat to see different culture

इस स्थान से राजकोट एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। राजकोट के लिए अहमदाबाद और मुंबई से हवाई सेवा उपलब्ध है। मेला स्थल से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन थानगढ़ है, जो आठ किमी की दूरी पर है। यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद-राजकोट रेल लाइन से भी जुड़ा हुआ है। राजकोट से तरणेतर की दूरी 75 किलोमिटर है, जबकि अहमदाबाद से 215 किलोमिटर है। राज्य परिवहन की बस सेवा से यहां पहुंचा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed