फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snow Places in May: मई में देखनी है बर्फ तो इन जगहों की करें सैर, महज 10 हजार के खर्च में घूम सकते हैं आप

Fri, 23 May 2025 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 01:14 PM IST
सार

Snow Places in May: मई में भारत में कुछ हिल स्टेशन पर आप बर्फ का आनंद ले सकते हैं और वह भी 10,000 रुपये के बजट में। यहां कुछ बजट-फ्रेंडली बर्फीले हिल स्टेशन दिए गए हैं, जहां आप गर्मी में ठंडक और बर्फ दोनों का मज़ा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Travel Tips Snow Places in India in May Snow Places Under 10000 Travel Guide in Hindi
मई में इन हिल स्टेशनों पर बर्फीले पहाड़ देखने को मिल सकते हैं - फोटो : Instagram

Snow Places in May: चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग किसी ठंडे स्थान पर जाने की चाह रखते हैं लेकिन इस मौसम में देश के अधिकतर स्थानों पर गर्मी ही महसूस होती है। वहीं हिल स्टेशनों पर मौसम सुहाना होता है लेकिन जो लोग बर्फीली वादियों और कड़कड़ाती ठंड को मई के महीने में महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प भी भारत में मौजूद हैं। खास बात ये है कि मई में भारत में कुछ हिल स्टेशन पर आप बर्फ का आनंद ले सकते हैं और वह भी 10,000 रुपये के बजट में। यहां कुछ बजट-फ्रेंडली बर्फीले हिल स्टेशन दिए गए हैं, जहां आप गर्मी में ठंडक और बर्फ दोनों का मज़ा ले सकते हैं।

Travel Tips Snow Places in India in May Snow Places Under 10000 Travel Guide in Hindi
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली का मौसम सुहाना है। मनाली में प्रवेश करते ही बर्फीले पहाड़ नजर आने लगते हैं। हालांकि अगर सफेद बर्फ की चादर पर मस्ती करनी हो तो सोलंग वैली और रोहतांग पास जाएं। यहां मई माह में बर्फ के दर्शन भी होंगे और एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते है। 10000 रुपये तक बजट ट्रिप करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ से मनाली के लिए वोल्वो बस मिल सकती है। दिल्ली से भी मनाली के लिए बस मिल जाएंगी। इसके अलावा मनाली में होम स्टे, सस्ते होटल रूम बुक करके बजट में सफर का लुत्फ उठाया जा सकता है। स्थानीय जगहों की सैर के लिए रेंट पर स्कूटी लेकर घूमने जा सकते हैं। 

Travel Tips Snow Places in India in May Snow Places Under 10000 Travel Guide in Hindi
औली - फोटो : Freepik

औली

उत्तराखंड का औली हिल स्टेशन आफबीट डेस्टिनेशन है, जहां बहुत अधिक पर्यटकों की भीड़ देखने को नहीं मिलती। गढ़वाल हिमालय की वादियों में स्थित औली में मई में भी बर्फ की संभावना रहती है। आप हरिद्वार या ऋषिकेश से औली तक स्थानीय बस या शेयर टैक्सी से पहुंच सकते हैं। यहां सरकारी गेस्टहाउस में ठहरने या होम स्टे का विकल्प अपनाकर बजट में यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips Snow Places in India in May Snow Places Under 10000 Travel Guide in Hindi
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग

अगर आप अरुणाचल प्रदेश प्रदेश के रहने वाले हैं तो बजट ट्रिप के लिए तवांग की यात्रा करें। तवांग में ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फ रहती है। मई के महीने में भी बर्फ टुकड़ों में मिल सकती है। तवांग की यात्रा के लिए गुवाहाटी से शेयर टैक्सी ले सकते हैं और बजट ट्रिप करना चाहते हैं तो पहले से होटल बुकिंग करा लें। 

विज्ञापन
Travel Tips Snow Places in India in May Snow Places Under 10000 Travel Guide in Hindi
सोनमर्ग - फोटो : PEXEL

सोनमर्ग

जम्मू-कश्मीर अपने अद्भुत प्राकृतिक नजारों, खूबसूरत बर्फीली वादियों और नीली शानदार झीलों की सैर के कारण पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां सोनमर्ग में गर्मी के महीने में भी बर्फ देखने को मिल सकती है। थाजीवास ग्लेशियर में मई में भी बर्फ देखने को मिल जाती है। सोनमर्ग की यात्रा के लिए जम्मू से बस या शेयर टैक्सी ले सकते हैं। स्थानीय गेस्टहाउस में सस्ता विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed