फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buddhist Temples In India: भारत में 10 प्रमुख बौद्ध मंदिर, जो हैं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Thu, 22 May 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 May 2025 04:26 PM IST
सार

Buddhist Temples In India: यहां आपको भारत में स्थित प्रमुख बौद्ध स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ ही आध्यात्मिक यात्रा का मार्ग भी दिखाते हैं। 

विज्ञापन
Famous Buddhist Temples In India That You Must Visit in Hindi
भारत के प्रमुख बौद्ध स्थल - फोटो : AdobeStock

Buddhist Temples In India: भारत बौद्ध धर्म की जन्मभूमि है। यहां भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, साथ ही भगवान बुद्ध ने यहां ज्ञान प्राप्त किया, उपदेश दिए। इन सभी घटनाक्रमों से जुड़े मंदिर व मठ भारत में आज मौजूद हैं, जो दुनिया भर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप आध्यात्मिक शांति, ऐतिहासिक रुचि या भव्य स्थापत्य की खोज में हैं, तो भारत के इन प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों पर जरूर जाएं। यहां आपको भारत में स्थित प्रमुख बौद्ध स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ ही आध्यात्मिक यात्रा का मार्ग भी दिखाते हैं। 



 

Famous Buddhist Temples In India That You Must Visit in Hindi
बोधगया - फोटो : instagram

महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित यह मंदिर उस पवित्र स्थान पर बना है जहां भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। यहां स्थित वज्रासन (डायमंड थ्रोन) और पवित्र बोधि वृक्ष बौद्ध धर्म के सबसे प्रमुख चिन्ह हैं। यह स्थल आज भी आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक माना जाता है।

नालंदा महाविहार, बिहार

बिहार का नालंदा महाविहार प्राचीन काल का शिक्षा का केंद्र है। यह भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। यहां के खंडहरों में आज भी मठ, स्तूप और कक्ष हैं जो बुद्धि ज्ञान को दर्शाते हैं। नालंदा बौद्ध अध्ययन और विचार विमर्श का महान केंद्र रहा है।

Famous Buddhist Temples In India That You Must Visit in Hindi
लद्दाख में मठ - फोटो : instagram

थिकसे मठ, लद्दाख

"मिनी पोटाला पैलेस" के नाम से मशहूर यह मठ अपनी 15 मीटर ऊंची मैत्रेय बुद्ध प्रतिमा और सिंधु घाटी पर उगते सूरज के अद्भुत नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है। इसकी वास्तुकला और ऊंचाई श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती है।


हेमिस मठ, लद्दाख

हेमिस उत्सव के लिए प्रसिद्ध यह मठ पद्मसंभव के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन करता है। मठ में दुर्लभ बौद्ध वस्तुएं संरक्षित हैं। साथ ही लद्दाख की सुंदर पहाड़ियां इस स्थान को अद्भुत बना देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Buddhist Temples In India That You Must Visit in Hindi
कुशीनगर में गोल्डन टेंपल - फोटो : instagram

गोल्डन टेम्पल, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। इसी स्थान पर गौतम बुद्ध का स्वर्ण मंदिर बना है जो कि ध्यान और शांति का केंद्र है। यहां की लेटी हुई बुद्ध प्रतिमा पर्यटकों को ध्यान और समर्पण की भावना से भर देती है।


सारनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश

गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद पहला उपदेश उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया था। यहां का धमेख स्तूप, प्राचीन मठों के खंडहर और अशोक स्तंभ भारत के बौद्ध इतिहास के साक्षी हैं। संग्रहालय में अशोक का शेर स्तंभ है, जो भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भी है।

विज्ञापन
Famous Buddhist Temples In India That You Must Visit in Hindi
अजंता की गुफाएं - फोटो : Instagram

धर्मकाय सेंटर, लेह

हिमालय की गोद में बसा यह शांत ध्यान केंद्र बौद्ध अध्ययन और साधना के लिए जाना जाता है। यहां ध्यान के दौरान आपको हिमालय की सुंदरता के बीच आत्मिक शांति का अनुभव होगा।

अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की प्रसिद्ध अजंता की गुफाएं बौद्ध मंदिर के कारण भी लोकप्रिय हैं। यहां 29 चट्टानों को काटकर गुफाएं बनाई गई है जो कि बौद्ध मूर्तिकला और भित्ति चित्रों का खजाना हैं। महायान और हीनयान परंपराओं से संबंधित ये चित्र भारत की प्राचीन आध्यात्मिक कला की झलक दिखाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed