फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2023: प्रपोज करने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, खुलकर कह सकेंगे दिल की बात

Tue, 07 Feb 2023 06:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Propose Day 2023 Top Places for Proposing on Valentines Day Know All About Locations
प्रपोज करने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

Propose Day 2023 Top Places For Proposing: वैलेंटाइन डे से पहले प्रपोज डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और इसके दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। प्रपोज का अर्थ है प्रस्ताव रखना। वैलेंटाइन सप्ताह के मौके पर लोग जिसे प्यार करते हैं उसके समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखते हैं। आसान शब्दों में कहें तो प्रपोज डे के दिन अपने क्रश से प्यार का इजहार किया जाता है। दिल की बात कहने का यह एक दिन आशिकों को दिया जाता है। अगर उनका इजहार-ए-मुहब्बत क्रश को पसंद आ जाता है तो वह इस रिश्ते के लिए हां कर देते हैं। हालांकि प्यार का इजहार करने का तरीका और जगह सही होनी चाहिए। कई बार हड़बड़ी में या जाने-अनजाने लोग गलत तरीके व गलत जगह पर इजहार ए मुहब्बत कर देते हैं, जिससे सामने वाला नाराज हो जाता है और प्रस्ताव से इनकार कर देता है। अगर आप भी इस प्रपोज डे पर किसी से अपने दिल की बात कहने जा रहे हैं तो सबसे पहले जान लें कि प्यार के इजहार के लिए सही जगह कौन सी है, कहां दिल की बात कहने पर पार्टनर इनकार नहीं कर पाएगा।


 

Propose Day 2023 Top Places for Proposing on Valentines Day Know All About Locations
प्रपोज करने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

रोमांटिक जगह का चयन करें

प्रपोज करने के लिए जगह का चयन करते समय पहली प्राथमिकता होती है कि जगह रोमांटिक होनी चाहिए। प्यार की बात कहनी है तो दिल भी खुशमिजाज सा हो। इसके लिए जरूरी है कि भीड़ भाड़ और भागदौड़ से दूर किसी रोमांटिक जगह का चयन करें। जहां के सुंदर नजारे पहले ही आपके क्रश का मन मोह लें। वह जगह से इतने इंप्रेस हो जाएं कि जब आप उन्हें अपने दिल की बात बताएं, तो बिना हां कहे रह न पाएं।

Valentine Day 2023: मात्र 5000 रुपये में कपल इन रोमांटिक जगहों पर मना सकते हैं वैलेंटाइन डे    

Propose Day 2023 Top Places for Proposing on Valentines Day Know All About Locations
प्रपोज करने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

पर्यटन स्थल

रोमांटिक जगह का चयन कर रहे हैं तो किसी हिल स्टेशन, बीच एरिया वाली जगह पर जा सकते हैं। प्रपोज डे के लिए पार्टनर के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनाएं। सफर पर आप किसी शांत और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नजारों वाले हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां आप दोनों रोजमर्रा के जीवन की उलझनों से दूर होंगे। पार्टनर के पास भी आपके बारे में सोचने के अलावा कुछ और नहीं होगा। वह पूरी तरह से आपके प्रपोजल पर ध्यान दे पाएंगे और इनकार नहीं कर पाएंगे।

Rose Day 2023: किसी को देना है गुलाब तो सही रंग का करें चयन, हर रंग के फूल का होता है अलग मतलब    

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2023 Top Places for Proposing on Valentines Day Know All About Locations
प्रपोज करने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

कम भीड़ भाड़ वाली जगह

ध्यान रखें कि इजहार ए मुहब्बत के लिए बहुत अधिक भीड़ भाड़ वाली जगह का चयन न करें। फिल्मों की तरह हजारों की भीड़ वाली जगह पर सबके सामने घुटने के बल बैठकर प्रपोज करने का रिस्क न उठाएं। हो सकता है कि सबके सामने प्रपोज करने पर पार्टनर हिचकिचाहट महसूस करें या डर जाएं और सबके सामने झटके में आपको मना कर दें। दिल की बात आपके और उनके बीच की है, इसे आप दोनों या बहुत करीबी लोगों के सामने ही करें, हर किसी के सामने नहीं। कम भीड़ भाड़ वाली शांत जगह का चयन करें, ताकि पार्टनर आपकी बातों को आसानी से सुनें।

विज्ञापन
Propose Day 2023 Top Places for Proposing on Valentines Day Know All About Locations
प्रपोज करने की बेस्ट जगह - फोटो : istock

रूफटॉप कैफे

अगर कम भीड़ भाड़ और शांत जगह का चयन कर रहे हैं, साथ ही सफर पर शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो अपने ही शहर में कोई रूफटॉप कैफे या कम भीड़भाड़ वाले कैफे की ओर रुख कर सकते हैं। आजकल कैफे का इंटिरियर और वैलेंटाइन डे के मौके के लिए यहां का माहौल काफी रोमांटिक बना दिया जाता है। आपको अपने पार्टनर के साथ प्राइवेसी भी मिल जाती है। इसलिए बजट में रोमांटिक और शांत जगह के लिए कैफे जा सकते हैं।

Valentine Day 2023: दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह, जहां हर प्यार करने वाले को एक बार जरूर जाना चाहिए    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed