फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह, जहां हर प्यार करने वाले को एक बार जरूर जाना चाहिए

Tue, 14 Feb 2023 09:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Feb 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 World Most Romantic Destinations For Couple To Propose Day Celebration
दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें - फोटो : Istock

Valentine Day 2023 Romantic Places : प्यार का महीना आ गया है। इस महीने में दुनिया के सबसे रोमांटिक दिनों को मनाया जाता है। युवाओं और प्यार करने वालों के लिए फरवरी में मनाया जाने वाला वैलेंटाइन सप्ताह बहुत खास होता है। 14 फरवरी को दुनिया के तमाम देश वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर लोग जिनसे प्यार करते हैं, उन से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ खास करके अपने साथी को महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में पार्टनर की क्या अहमियत है। कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इसके लिए वह कहीं घूमने जाते हैं। किसी रोमांटिक जगह पर एक दूसरे के साथ कुछ प्यार के पल बिताते हैं। अगर आप भी किसी रोमांटिक जगह पर अपने साथी के साथ जाने की इच्छा रखते हैं या अपने क्रश से मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां जब आप पार्टनर को दिल का हाल बताएंगे तो वह आपकी मुहब्बत को तुरंत कबूल कर लेंगे। जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में।

Valentine Day 2023 World Most Romantic Destinations For Couple To Propose Day Celebration
पेरिस, फ्रांस - फोटो : pixabay

पेरिस, फ्रांस

अधिकतर रोमांटिक फिल्मों में हीरो अपनी हीरोइन से पेरिस में एफिल टावर के सामने मोहब्बत का इजहार करते नजर आ जाते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को प्रदर्शित करते हैं। हम भारतीय इसी तरह के दृश्य देखकर बढ़े हुए। इसीलिए ज्यादातर भारतीय कपल एक बार पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटीज भी दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस को घूमने का शौक रखते हैं। नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद पति रोहनप्रीत के साथ एफिल टावर देखने गई थीं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।

Valentine Day 2023 World Most Romantic Destinations For Couple To Propose Day Celebration
फ्लोरेंस, इटली - फोटो : Florence Italy

फ्लोरेंस, इटली

पेरिस से अलग कोई खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर की ओर रुख कर सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। फ्लोरेंस की संकरी गलियां इतिहास की कहानियों को जाहिर करती हैं। यहां फियोरेंटीना कूजीन विश्व स्तर पर मशहूर है। हर कपल को एक बार फ्लोरेंस घूमने जरूर आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 World Most Romantic Destinations For Couple To Propose Day Celebration
ग्रीस - फोटो : Agency (File Photo)

सेंटोरिनी, ग्रीस

दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों की बात हो तो ग्रीस के सेंटोरिनी शहर का नाम आना लाजमी है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 World Most Romantic Destinations For Couple To Propose Day Celebration
मालदीव - फोटो : iStock

मालदीव

भारत के सेलिब्रिटी के लिए मालद्वीप सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यह दुनिया के सबसे रोमांटिक द्वीपसमूह में से एक है। वैलेंटाइन के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ मालद्वीप घूमने जा सकते हैं। मालद्वीप के खूबसूरत नजारे, समुद्र तट और ऐतिहासिक जगहें आप दोनों के रोमांस को बढ़ा देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed