Bread Upma Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि नाश्ते में क्या बनाएं जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वाद में भी लाजवाब लगे? ऐसे समय में ब्रेड से बनने वाला झटपट ब्रेड उपमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और न ही कई तरह की सामग्री की जरूरत पड़ती है। घर में रखी ब्रेड, प्याज, टमाटर और कुछ साधारण मसालों की मदद से कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता तैयार किया जा सकता है।
ब्रेड उपमा की खास बात यह है कि इसे सुबह के नाश्ते के साथ-साथ शाम की चाय के साथ भी सर्व किया जा सकता है। अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों को कुछ अलग और टेस्टी खिलाना हो, तो यह रेसिपी काम आ सकती है। रोजाना पोहा, पराठा या ब्रेड-बटर खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार इस झटपट ब्रेड उपमा को जरूर ट्राई करें। हल्के मसालों और सब्जियों के साथ बना यह नाश्ता स्वाद और सुविधा का बेहतरीन मेल है।
2 of 6
bread
- फोटो : Adobe stock
ब्रेड उपमा बनाने के लिए सामग्री
स्वादिष्ट ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके अलावा एक बारीक कटा प्याज, एक छोटा कटा टमाटर, एक हरी मिर्च, थोड़े करी पत्ते और हरा धनिया लें। मसालों के लिए नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा चाट मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए मूंगफली और नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
3 of 6
ब्रेड
- फोटो : freepik.com
सबसे पहले तैयार करें ब्रेड
ब्रेड स्लाइस को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। अगर आपको कुरकुरी ब्रेड उपमा पसंद है, तो ब्रेड के टुकड़ों को पहले सूखे तवे पर हल्का सा सेंक सकते हैं। इससे ब्रेड नरम नहीं होगी और उपमा का स्वाद भी बेहतर आएगा। ध्यान रखें कि ब्रेड को ज्यादा न सेकें, वरना वह बहुत ज्यादा सख्त हो सकती है।
4 of 6
cooking
- फोटो : Adobe stock
पैन में तैयार करें स्वादिष्ट मसाला
अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और मूंगफली डालकर हल्का भून लें। इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालें। प्याज के हल्का सुनहरा होने पर इसमें टमाटर डालें और कुछ मिनट तक पकाएं। अब हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
5 of 6
Bread upma
- फोटो : Adobe
ब्रेड डालकर 5 मिनट में तैयार करें
जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसमें ब्रेड के टुकड़े डाल दें। ब्रेड को हल्के हाथों से चलाएं ताकि वह टूटे नहीं। अब ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और हरा धनिया डालें। अगर चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद सिर्फ 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और आपका स्वादिष्ट ब्रेड उपमा तैयार है।