फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Wishes: जीवनसाथी को दें करवा चौथ की शुभकामनाएं, भेजें ये प्यार भरे संदेश

Fri, 18 Oct 2024 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Oct 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Messages Shayari For Life Partner What's App And Facebook Status in Hindi
Karwa Chauth - फोटो : Amar Ujala

Happy Karwa Chauth Wishes in Hindi: 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने वाला त्योहार है। पति-पत्नी का रिश्ता जन्मों- जन्मों का बंधन है। मान्यता है कि शादी के सात वचन और सात फेरे, सात जन्मों तक दो लोगों को एक दूसरे का जीवनसाथी बना देते हैं। शादी के बाद एक दूसरे से बंधा वैवाहिक जोड़ा परिवार बनाता है। वे एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बन जाते हैं। रिश्ते को गहरा और मजबूत बनाने के लिए धार्मिक रूप से कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें पति और पत्नी एक साथ पूजा करते हैं। इन्हीं त्योहारों में पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ को माना जाता है।



करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। पति शाम होने का इंतजार करते हैं और चांद निकलते ही पत्नी को पूजा के बाद पानी पिलाकर उनका व्रत पारण कराते हैं। इसके अलावा पति अपनी पत्नी को तोहफे देते हैं और हमेशा पत्नी की रक्षा, उनके सम्मान को बनाए रखने का वचन लेते हैं। 

इस करवा चौथ के मौके पर लोग अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार करें। जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहने के लिए करवा चौथ के खास और आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से करवा चौथ के प्रेमपूर्ण और आकर्षक शुभकामना संदेशों को डाउनलोड करके अपने जीवनसाथी को भेजें।

Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Messages Shayari For Life Partner What's App And Facebook Status in Hindi
Karwa Chauth Wishes - फोटो : Amar Ujala

चांद में दिखती है पिया मुझे आपकी सूरत चांद संग चांदनी सी है, मुझे आपकी जरूरत। करवा चौथ की हार्दिक बधाई

Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Messages Shayari For Life Partner What's App And Facebook Status in Hindi
Karwa Chauth Wishes - फोटो : Amar Ujala

सुख-दुख में हम-तुम हर पल साथ निभाएंगे एक जन्म नहीं सातों जन्म पति-पत्नी बन आएंगे। करवा चौथ की हार्दिक बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Messages Shayari For Life Partner What's App And Facebook Status in Hindi
Karwa Chauth Wishes - फोटो : Amar Ujala

मेहंदी लगाई है हाथों पर माथे पर सिंदूर लगाया है पिया आजा पास हमारे देख चांद भी निकल आया है। करवा चौथ की हार्दिक बधाई

विज्ञापन
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes Messages Shayari For Life Partner What's App And Facebook Status in Hindi
Karwa Chauth 2023 - फोटो : amar ujala

रखा है व्रत मैंने बस एक ख्वाहिश के साथ, लंबी हो आयु आपकी हर जन्म मिले एक दूजे का साथ। करवा चौथ की हार्दिक बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed