फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2026: बड़े हो गए हैं तो क्या हुआ? इस रक्षाबंधन भाई-बहन के साथ निकल पड़िए इन 6 शानदार जगहों पर

Thu, 27 Aug 2026 05:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Aug 2026 05:52 PM IST
सार

Sibling Trip On Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर गिफ्ट देना एक खूबसूरत परंपरा है, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की असली कीमत उन पलों में होती है जिन्हें साथ बिताया जाता है। इस बार महंगे गिफ्ट की जगह दो-तीन दिन का छोटा-सा गेट-अवे प्लान करें। जयपुर में साथ खाना खाएं, पुडुचेरी में समुद्र देखें, तिरुपति या उज्जैन में आध्यात्मिक समय बिताएं या फिर देहरादून में बस कुछ घंटे बिना फोन के बातें करें।

विज्ञापन
From Jaipur to Pondicherry Sibling Getaway Ideas for Raksha Bandhan Travel Guide
राखी ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें - फोटो : Ai

Raksha Bandhan Travel Ideas : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते, बचपन की यादों और साथ बिताए खूबसूरत पलों का उत्सव है। लेकिन बड़े होने के साथ जिंदगी इतनी व्यस्त हो जाती है कि कभी-कभी राखी का त्योहार भी वीडियो कॉल, कुछ मैसेज और ऑनलाइन गिफ्ट तक सिमटकर रह जाता है। ऐसे में इस बार क्यों न राखी के मौके को थोड़ा अलग बनाया जाए? रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को है, इसलिए कई लोगों के लिए यह एक छोटे वीकेंड गेटअवे का अच्छा मौका हो सकता है।



अगर भाई-बहन अलग-अलग शहरों में रहते हैं या लंबे समय से साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं, तो इस बार महंगे गिफ्ट की जगह एक छोटी ट्रिप प्लान की जा सकती है। खास बात यह है कि हर भाई-बहन की पसंद अलग होती है। किसी को खाना पसंद है, किसी को समुद्र, किसी को आध्यात्मिक जगहें और किसी को बस शहर की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल चाहिए।

तो इस रक्षाबंधन राखी और मिठाई के साथ एक यादगार सफर भी प्लान करिए।

From Jaipur to Pondicherry Sibling Getaway Ideas for Raksha Bandhan Travel Guide
यादगार अनुभव देंगी ये जगहें - फोटो : Ai

खाने के शौकीन भाई-बहन जाएं दिल्ली से जयपुर
 

  • अगर आपकी सिबलिंग बाॅन्डिंग का बड़ा हिस्सा खाने को लेकर बहस और नए रेस्तरां खोजने में गुजरता है, तो जयपुर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है।
  • पिंक सिटी में पारंपरिक राजस्थानी खाना, स्ट्रीट फूड, कैफे और रूफटाॅप डाइनिंग, सब कुछ मिलता है।
  • भाई-बहन साथ में पुराने शहर की गलियों में घूमते हुए कचौरी, प्याज की कचौरी, दाल-बाटी-चूरमा और दूसरी स्थानीय चीजों का स्वाद ले सकते हैं।
  • दिन में बाजार घूमने और शाम को किसी रूफटाॅप कैफे में बैठकर पुरानी यादें ताजा करने का प्लान बनाया जा सकता है।
  •  एक-दूसरे के लिए ऐसा खाना ऑर्डर करें जिसे दोनों ने पहले कभी न खाया हो। जो डिश सबसे खराब निकले, उसका डेजर्ट दूसरा भाई-बहन खिलाए।

 

From Jaipur to Pondicherry Sibling Getaway Ideas for Raksha Bandhan Travel Guide
यादगार अनुभव देंगी ये जगहें - फोटो : Ai

समुद्र और सुकून पसंद करने वाले चेन्नई से पुडुचेरी जाएं

  • कुछ भाई-बहन घूमने के लिए लंबी साइटसीइंग लिस्ट नहीं चाहते। उन्हें बस समुद्र, अच्छी काॅफी और ढेर सारी बातचीत चाहिए।
  • ऐसे लोगों के लिए पुडुचेरी बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
  • फ्रेंच क्वार्टर की खूबसूरत गलियां, रंगीन इमारतें और समुद्र किनारे की शांत शाम इस ट्रिप को खास बना सकती है।
  • इस यात्रा में बहुत ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं।
  • सुबह किसी कैफे में नाश्ता, दोपहर में शहर की गलियों में घूमना और शाम को समुद्र किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना काफी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Jaipur to Pondicherry Sibling Getaway Ideas for Raksha Bandhan Travel Guide
यादगार अनुभव देंगी ये जगहें - फोटो : Ai

आध्यात्मिक सोच वाले भाई-बहन: तिरुपति या उज्जैन

अगर आपके लिए भाई-बहन के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो शोर-शराबे वाली छुट्टियों के बजाय शांति और आध्यात्मिक अनुभव है, तो इस रक्षाबंधन किसी धार्मिक शहर का रुख कर सकते हैं।

1. तिरुपति

  • तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।
  • साथ ही भाई-बहन रास्ते में बचपन की यादों और परिवार से जुड़ी पुरानी कहानियों को साझा कर सकते हैं।


2. उज्जैन

  • मध्य प्रदेश का उज्जैन भी आध्यात्मिक यात्रा के लिए खास है।
  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ शहर के दूसरे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
From Jaipur to Pondicherry Sibling Getaway Ideas for Raksha Bandhan Travel Guide
यादगार अनुभव देंगी ये जगहें - फोटो : Ai

जिन्हें बस थोड़ा ब्रेक चाहिए, दिल्ली से देहरादून जाएं

  • भीड़भाड़, शोर, और रोजमर्रा के कामकाज से दूर शांत और एक छोटे ब्रेक के लिए देहरादून एक आरामदायक विकल्प हो सकता है।
  • यहां राॅबर्स केव, एफआरआई और मलसी डियर पार्क जैसे स्थानों पर समय बिताया जा सकता है।
  • इस ट्रिप को ज्यादा व्यस्त बनाने की जरूरत नहीं है।
  • थोड़ा घूमिए, अच्छा खाना खाइए और बाकी समय भाई-बहन के साथ आराम से बातचीत कीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed