फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi To Janmashtami Holiday: रक्षाबंधन-जन्माष्टमी में मिल रहा लॉन्ग वीकेंड, बजट में घूम आएं ये 5 जगहें

Mon, 24 Aug 2026 01:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

Raksha Bandhan-Janmashtami Long Weekend: ऋषिकेश के शांत घाटों से लेकर जयपुर की ऐतिहासिक गलियों और आगरा के मशहूर स्मारकों तक, वीकेंड में घूमने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। वहीं, मथुरा-वृंदावन जन्माष्टमी के दौरान खास धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के लिए लोकप्रिय विकल्प हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
Rakhi to Janmashtami: Best Budget-Friendly Destinations for Your Long Weekend
वीकेंंड पर घूमें इन जगहों पर - फोटो : Ai

Weekend Trip: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेकर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास मिलने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी है, जिसके बाद शनिवार और रविवार पर वीकेंड मिल रहा है। तीन दिन की छुट्टी आसानी से रक्षाबंधन पर मिल रही है। इसी तरह 4 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसके बाद भी वीकेंड है। इस तरह दो वीकेंड मिल रहे हैं।



लगातार छुट्टियों का फायदा उठाकर कम बजट में दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ छोटी ट्रिप प्लान की जा सकती है। खास बात यह है कि घूमने के लिए हमेशा महंगी और दूर की जगह चुनना जरूरी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास रहने वाले लोग भी कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों का रुख कर सकते हैं, जहां कम खर्च में अच्छा ट्रैवल एक्सपीरियंस मिल सकता है।

इस तरह की बजट ट्रिप के लिए पहले से होटल और ट्रांसपोर्ट बुक करना बेहतर रहता है, क्योंकि त्योहारों के दौरान लोकप्रिय जगहों पर भीड़ बढ़ सकती है और कीमतें सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं। अगर आपका बजट सीमित है, तो बस, ट्रेन या साझा कैब जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

ऋषिकेश के शांत घाटों से लेकर जयपुर की ऐतिहासिक गलियों और आगरा के मशहूर स्मारकों तक, वीकेंड में घूमने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। वहीं, मथुरा-वृंदावन जन्माष्टमी के दौरान खास धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के लिए लोकप्रिय विकल्प हो सकते हैं।

Rakhi to Janmashtami: Best Budget-Friendly Destinations for Your Long Weekend
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश

  • उत्तराखंड के ऋषिकेश में बजट और एडवेंचर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
  • ऋषिकेश उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम समय में प्रकृति, आध्यात्मिकता और एडवेंचर तीनों का अनुभव लेना चाहते हैं।
  • यहां गंगा घाट, मंदिर, आश्रम और कैफे घूमने के साथ रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां भी की जा सकती हैं।
  • बजट में रहने के लिए हॉस्टल और गेस्टहाउस के विकल्प मिल जाते हैं।
Rakhi to Janmashtami: Best Budget-Friendly Destinations for Your Long Weekend
Jaipur - फोटो : amar ujala File

जयपुर

  • लॉन्ग वीकेंड में जयपुर की ट्रिप भी प्लान की जा सकती है।
  • आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और पुराने बाजार यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
  • दोस्तों के ग्रुप के साथ जाएं तो कैब या स्थानीय ट्रांसपोर्ट का खर्च शेयर करके बजट मैनेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi to Janmashtami: Best Budget-Friendly Destinations for Your Long Weekend
ताजमहल , आगरा - फोटो : Adobe Stock

आगरा

  • आगरा कम समय में घूमने का आसान विकल्प है।
  • अगर आपके पास सिर्फ 1-2 दिन हैं, तो आगरा एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।
  • ताजमहल के अलावा आगरा किला और स्थानीय बाजार देखे जा सकते हैं।
  • दिल्ली से ट्रेन के जरिए आगरा पहुंचना भी आसान है।
विज्ञापन
Rakhi to Janmashtami: Best Budget-Friendly Destinations for Your Long Weekend
मथुरा वृंदावन की बजट यात्रा - फोटो : AI

मथुरा-वृंदावन

  • जन्माष्टमी का खास अनुभव लेने के लिए मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं।
  • जन्माष्टमी के आसपास मथुरा और वृंदावन का माहौल बेहद खास हो जाता है।
  • मंदिरों में सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
  • अगर आप धार्मिक पर्यटन पसंद करते हैं, तो यह लॉन्ग वीकेंड के लिए खास विकल्प हो सकता है।
  • हालांकि, त्योहार के समय भीड़ काफी अधिक हो सकती है।

 

Mathura Vrindavan Budget Trip: मथुरा-वृंदावन घूमने का सबसे सस्ता तरीका, जानिए जरूरी टिप्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed