Kargil Vijay Diwas 2024: आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के इतिहास में देश की सेना की शौर्य गाथा और साहस की कहानी याद दिलाता है। 1999 में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कारगिल की ऊंची जगहों पर कब्जा जमा लिया था। उन से अपनी सीमा की रक्षा करने के लिए भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन विजय शुरू किया। दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना शुरू किया। वायु सेना ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को सबक सिखाया।
Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल विजय दिवस के मौके पर जोश से भर देंगे देशभक्ति के ये नारे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 26 Jul 2024 09:51 AM IST
सार
इस मौके पर देशप्रेम की भावना जगाने वाले दमदार नारे खून में उबाल और मन में जोश भर सकते हैं। देशभक्ति के इन नारों को अपने करीबियों को भेज इस दिन के महत्व के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन