फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सिरदर्द होते ही खा लेते हैं पेनकिलर? कहीं यही आदत तो नहीं है दर्द की वजह

Sat, 12 Sep 2026 07:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

हर सिरदर्द में पेनकिलर लेना जरूरी नहीं होता। बार-बार दर्दनिवारक दवा लेने से कुछ लोगों में दवा के अधिक इस्तेमाल के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। लगातार सिरदर्द होने पर उसकी वजह समझना जरूरी है। 

विज्ञापन
Do we Really Need Painkiller for Every Headache Can Painkillers Make Headache Worse
सिर में दर्द होते रहने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

सिर में दर्द की दिक्कत बहुत आम है, ये कई कारणों से हो सकती है। मौसम में बदलाव, आंखों की समस्या हो या फिर वायरल संक्रमण या काम का दबाव, ये सभी स्थितियां सिर दर्द को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। वैसे तो ये समस्या बहुत आम है और ज्यादातर मामलों में अपने आप ठीक भी हो जाती है, पर कई बार तेज सिरदर्द की स्थिति में दवाओं की जरूरत हो सकती है। क्या आप भी हर बार सिर में दर्द होने पर तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं? कहीं आपको बार-बार होने वाले सिरदर्द के पीछे पेनकिलर लेना ही तो कारण नहीं है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोगों में दर्द की दवा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ही बार-बार होने वाले सिरदर्द की वजह बन सकता है। इसे दवा के अधिक इस्तेमाल से होने वाला सिरदर्द कहा जाता है। इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ हेडेक डिसऑर्डर्स के अनुसार, यह खासतौर पर उन लोगों में देखा जाता है जिन्हें पहले से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है।

तो क्या सिर दर्द में दवा नहीं लेनी चाहिए? 

Do we Really Need Painkiller for Every Headache Can Painkillers Make Headache Worse
सिर में दर्द होते रहने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

बार-बार सिरदर्द  होने का कारण?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सिरदर्द कई बार शरीर में छिपी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। कई बीमारियों के लक्षण में भी सिर में दर्द की समस्या देखी जाती है, इसलिए अगर आपको बार-बार ये दिक्कत हो रही है तो इसके कारणों को समझ लेना सबसे जरूरी है।
 

  • कई बार नींद की कमी, पानी कम पीने, आंखों पर ज्यादा दबाव या तनाव के कारण भी आपको सिरदर्द हो सकता है।
  • आमतौर पर इस तरह की दिक्कतों में दवा लेने से आराम मिल जाता है।
  • पर अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा है या बार-बार लौट रहा है, तो केवल पेनकिलर पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है। इसकी जांच कराएं और पता करने की कोशिश करें कि सिरदर्द का कारण क्या है?
Do we Really Need Painkiller for Every Headache Can Painkillers Make Headache Worse
सिर में दर्द होने पर दवा - फोटो : Freepik.com

हर सिरदर्द में गोली लेना जरूरी नहीं

डॉक्टर कहते हैं, हर सिरदर्द का कारण एक जैसा नहीं होता। हल्के और कभी-कभार होने वाले सिरदर्द में आराम करने, नींद और ट्रिगर से बचने से दर्द से राहत पाया जा सकता है। कुछ स्थितियों में पेनकिलर की जरूरत हो तो उसे डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। 
 

  • अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो केवल दर्द को दबाना ठीक नहीं है। बार-बार होने वाला सिरदर्द, माइग्रेन या किसी दूसरी समस्या का संकेत हो सकता है। 
  • तेज सिरदर्द के साथ अगर कमजोरी, बोलने में परेशानी, बेहोशी या तेज बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do we Really Need Painkiller for Every Headache Can Painkillers Make Headache Worse
सिर में दर्द की समस्या - फोटो : Adobe stock photos

ज्यादा पेनकिलर से भी हो सकता है सिरदर्द

क्या आप जानते हैं कि बार-बार पेनकिलर लेना भी कुछ लोगों में सिरदर्द को बढ़ाने वाला हो सकता है?

दवा के अधिक इस्तेमाल के कारण एक चक्र बन सकता है जिसमें दर्द होने पर दवा, इससे थोड़ी राहत और फिर दर्द। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, साधारण दर्दनिवारक दवाओं के 15 या उससे ज्यादा दिन प्रति माह इस्तेमाल और तीन महीने से अधिक नियमित अधिक इस्तेमाल के साथ यह समस्या हो सकती है। इसलिए बार-बार सिरदर्द में दवा लेने की जरूरत नहीं है।   

कब जाएं डॉक्टर के पास?

डॉक्टर कहते हैं, अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, धीरे-धीरे बढ़ रहा है या पहले से अलग तरह का हो गया है, तो जांच कराना जरूरी है। जब पेनकिलर लेने के बावजूद दर्द लौटता रहे तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।

अचानक बहुत तेज सिरदर्द, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन के अलावा बोलने या देखने में परेशानी हो तो ये संकेत आपात स्थिति वाले हो सकते हैं जिसमें तुरंत डॉक्टरी मदद जरूरी है। बहुत ज्यादा पेनकिलर लेना लिवर-किडनी जैसे अंगों के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed