फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambani Wedding Menu: अनंत अंबानी की शादी में परोसा गया शाकाहारी खाना, मेन्यू में शामिल थे ये व्यंजन

Thu, 25 Jul 2024 05:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि अनंत राधिका की शादी के शाकाहारी मेन्यू में किन किन पकवानों को शामिल किया गया।  

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Food Menu Top Chef Cook All Vegetarian Food
अनंत राधिका की शादी का मेन्यू - फोटो : amar Ujala

Anant Radhika Wedding Food Menu: हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में शामिल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधें। इस शाही शादी पर दुनियाभर की नजर थी। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी दिग्गज उद्योगपति, राजनीतिज्ञ, सेलिब्रिटी, इन्फ्लूएंसर आदि शामिल हुए। अनंत राधिका की शादी में जहां जस्टिन बीबर जैसे पॉप स्टार ने भारत में आकर परफॉर्म किया तो वहीं किम कार्दशियन जैसी सेलिब्रिटीज ने अपनी मौजूदगी दिखाई।



अब इतनी महंगी और भव्य शादी हो तो खाने पर ध्यान जाना भी जरूरी है। अनंत राधिका की शादी में दुनिया भर के टाॅप सेलिब्रिटी शेफ को बुक किया गया। उन्होंने शादी का खाना तैयार किया, जिसमें देश विदेश के मशहूर और लजीज व्यंजनों को शामिल किया गया। हालांकि खाना पूरी तरह से शाकाहारी था। टाॅप शेफ से शाकाहारी खाना तैयार कराया गया और देश विदेश के दिग्गजों को शाकाहारी भोजन ही सर्व किया गया। 

आइए जानते हैं कि अनंत राधिका की शादी के शाकाहारी मेन्यू में किन किन पकवानों को शामिल किया गया।  

Anant Radhika Wedding Food Menu Top Chef Cook All Vegetarian Food
Food - फोटो : instagram

शादी में भारतीय पकवान

फूड मेन्यू में चाय से लेकर चाट तक और भारतीय से से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को शामिल किया गया।

भारतीय पकवानों में वाराणसी के प्रसिद्ध काशी चाट भंडार की चाट का स्टॉल लगाया गया, जिसमें टिक्की, टमाटर चाट, पालक चाट, चना कचौरी और कुल्फी परोसी गई। अहमदाबाद की मिठाइयां, पान, मुखवास, खारिक, चाट, मलाई टोस्ट, चाय, लस्सी और नींबू चाय परोसी गई तो वहीं मुंबई की समृद्ध खाद्य संस्कृति को भी शामिल किया गया।

इसके अलावा हैदराबादी खाना, दक्षिण भारतीय पकवान समेत कई राज्यों की मशहूर डिश को मेन्यू का हिस्सा बनाया गया।

Anant Radhika Wedding Food Menu Top Chef Cook All Vegetarian Food
अनंत राधिका की शादी का मेन्यू - फोटो : instagram

शीर्ष शेफ ने तैयार किया शाकाहारी खाना

अंबानी परिवार ने इस शादी के लिए दुनिया के सबसे शीर्ष शेफ में से एक वर्जिलियो मार्टिनेज को बुलाया, जिन्होंने शाकाहारी खाना बनाया। वर्जिलियो मार्टिनेज ने पाओ दे क्विजो सर्व किया जो कि एक पारंपरिक ब्राजीलियाई रेसिपी है, जिसे पनीर और चीज के साथ तैयार किया जाता है।

मेहमानों को गोवा का एक ट्रेडिशनल डेजर्ट जीरेसल पैनकेक भी सर्व किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Food Menu Top Chef Cook All Vegetarian Food
अनंत राधिका की शादी का मेन्यू - फोटो : instagram

चाइनीज से लेकर फ्रेंच डिश तक

मेन्यू में चाइनीज डिश वोक-टाॅस्ड एडामे भी शामिल था, जिसे बनाने के लिए हरी मिर्च, प्याज, लहसुन और टाॅस्ड साॅस का उपयोग होता है।

फ्रेंच डिश भी मेन्यू में थी। कॉर्न गैलेट नाम की फ्रेंच डिश को बनाने के लिए मकई के दाने और चावल का उपयोग होता है।

एक अरेबियन डिश मशरूम जाकूटी भी अनंत राधिका की शादी में परोसी गई। इसे मशरूम, लहसुन, जीरा और अन्य मसाले मिलाकर बनाया जाता है।

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Food Menu Top Chef Cook All Vegetarian Food
अनंत राधिका की शादी का मेन्यू - फोटो : instagram

शकरकंद, मशरूम से बने पकवान

मशहूर दक्षिण भारतीय डिश ब्रसेल स्प्राउट्स किस्मूर का स्वाद भी मेहमानों ने चखा। इसे बनाने के लिए ब्रोकली को अलग अलग मसालों के साथ फ्राई किया जाता है।

शकरकंद से बेहद स्पाइसी डिश डर्टी ग्रिल्ड स्वीट पोटैटो तैयार किया गया, जिसे प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ कुछ मसालों के मिश्रण से पकाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed