फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर जा रहे हैं लखनऊ, तो इन खानों का स्वाद लेना ना भूलें, नाम सुनते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Wed, 10 Feb 2021 07:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Feb 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
These food items are quite famous in Lucknow
lucknow - फोटो : istock

जब बात तहजीब की आती है या फिर नवाब गिरी की, तो सबसे ऊपर लिस्ट में जो नाम आता है वो है लखनऊ का। लखनऊ शहर में दूर-दराज से लोग घूमने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी ये जगह एक और चीज के लिए जानी जाती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं और वो चीज है यहां का खानपान। जितनी ऐतिहासिक इमारतें यहां आपको देखने को मिल जाएंगी, उतनी ही खाने की चीजें भी यहां आपको आसानी से मिल जाएंगी। तो चलिए आपको खाने की उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका स्वाद आप यहां जाकर जरूर ले सकते हैं।

These food items are quite famous in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कचालू व बास्केट चाट

  • अगर आप लखनऊ घूमने गए हैं, और आप नया-नया खाना खानें के भी शौकीन हैं, तो आप यहां अमीनाबाद की कचालू चाट का स्वाद ले सकते हैं। यहां आपको स्नेक्स में कई चीजें मिल जाएंगी, जो आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देंगी, जिनमे से एक कचालू की चाट भी है। इसके अलावा आप गोमती नगर की बास्केट चाट का लुफ्त भी उठा सकते हैं। गोमती नगर की ये चाट काफी मशहूर है और यहां दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने आते हैं।
These food items are quite famous in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लखनऊ का पान

  • खाना खाने के बाद कई लोगों को पान खाने का काफी शौक होता है, और अगर ये शौक आपको भी है तो आपके लिए लखनऊ सबसे सही जगह है। दरअसल, नवाब पहले से ही पान खाने के काफी शौकीन थे, जिसके कारण यहां आज भी अलग-अलग तरह के कई पान मिलते हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। फायर पान हो या फिर चॉकलेट पान, लोग खाना खाने के बाद इनका स्वाद लेना कभी नहीं भूलते। इसिलए आप भी इस पान का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These food items are quite famous in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लखनऊ की बिरयानी

  • आपने कई जगहों की बिरयानी खाई होगी। जैसे- मुरादबादी और हैदराबादी बिरयानी आदि। लेकिन जनाब अगर आप लखनऊ की बिरयानी का स्वाद लेंगे, तो यकीन मानिए आपको हैदराबादी और मुरादाबादी दोनों बिरयानी का स्वाद यहीं मिल सकता है। इस बिरयानी में जो मसाला इस्तेमाल किया जाता है, वो इसको एक नया स्वाद देता है। लोग लखनऊ में बिरयानी खाना काफी पसंद भी करते हैं। साथ ही लोग लखनऊ जाने के बाद टिक्का और कबाब खाना भी नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
These food items are quite famous in Lucknow
kulfi - फोटो : istock

अमीनाबाद की कुल्फी

  • आपने सुना होगा कि सर्दी के मौसम में लोग दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाने जाते हैं? हो सकता है आपने भी ऐसा किया हो। वहीं, अगर आप लखनऊ गए हैं, तो फिर आपका अमीनाबाद की कुल्फी खाना भी बनता है। अमीनाबाद की कुल्फी काफी मशहूर है। लोग अक्सर खाना खाने के बाद इस कुल्फी का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। ऐसे में अगर आप लखनऊ जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर पहले से लखनऊ में हैं, तो एक बार इस कुल्फी का स्वाद तो ले ही सकते हैं। शायद आपको पसंद आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed