फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप खाने के हैं शौकीन, तो दिल्ली की ये खास जगह आपका कर रही हैं इंतजार

Mon, 08 Feb 2021 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
These are the best places to eat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब बात खाने की आती है, तो मुंह में पानी आना तो लाजमी है। लोग खाने के लिए नाजाने कितनी नई-नई जगहों पर जाते हैं। देश से लेकर विदेशों तक लोग नई-नई खाने की चीजों का स्वाद लेते हैं। कई लोग इन खाने की डिश को घर पर बनाने की कोशिश भी करते है, लेकिन जो स्वाद आपको उन जगहों पर मिलेगा वो शायद ही घर पर मिल पाएगा। वहीं, अगर बात खाने की हो तो देश की राजधानी दिल्ली का नाम सबसे ऊपर आता है। तो आज हम आपको दिल्ली की उन खाने की जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अलग-अलग तरह का स्वाद ले सकते हैं।

These are the best places to eat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चांदनी चौक

  • दिल्ली का चांदनी चौक कई तरीकों से खास है। यहां लाइट के सामान की एक बड़ी मार्केट भी है, लेकिन ये जगह अपने खाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली अपने पराठों के लिए जानी जाती है। यहां की सबसे खास बात है कि यहां आपको पराठे घी में तलकर दिए जाते हैं, जो बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं। पराठे के अलावा चांदनी चौक की टिक्की और चाट बड़ा ही मशहूर है। इसके अलावा चांदनी चौक से लगे जामा मस्जिद में आप मांसाहारी खाने का भी स्वाद ले सकते हैं।
These are the best places to eat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लक्ष्मी नगर

  • अगर आप खाने का अलग-अलग स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए लक्ष्मी नगर भी सबसे अच्छी जगह है। यहां मेट्रो स्टेशन के पास खाने की कई अलग-अलग चीजें मिलती हैं, जो आपको नया स्वाद दे सकती हैं। यहां साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ इंडियन तक सब कुछ मिलता है। इसके अलावा लक्ष्मी नगर अपनी कचोड़ी के लिए भी जाना जाता है। यहां कि कचोड़ी खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इसके अलावा यहां के मोमोज, चिली पोटैटो भी काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the best places to eat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दिल्ली हाट

  • जैसा कि हमने आपको शुरू में ही बताया कि दिल्ली में खाने की कई जगह हैं, जिनमें से एक है दिल्ली हाट। ये आईएनए के पास स्थित है। यहां आपको भारत के हर राज्य का अलग-अलग तरह का खाना आसानी से मिल जाएगा। हैदराबादी बिरयानी से लेकर राजस्थानी थाली तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा आदि जगह के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग लोग भी खाने का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
These are the best places to eat in Delhi
momos - फोटो : istock

हडसन लेन

  • अगर आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं और आपको खाने का शौक है, तो आपके लिए हडसन लेन भी अच्छी जगहों में से एक हो सकती है। यहां आपको ज्यादातर आजकल के युवा मिल जाएंगे, जो कबाब, मोमोज, रिसोतो आदि चीजों का स्वाद लेते हुए नजर आ जाएंगे। यहां कि सबसे मशहूर चाप है, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। आप शाकाहारी हो या मांसाहारी। आपको यहां दोनों तरह का स्वादिष्ट खाना मिल जाएगा। आप यहां जाकर खाने का स्वाद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed