{"_id":"68fdb9d57b30b68f0703037c","slug":"thekua-making-tips-thekua-recipe-for-chhath-puja-full-details-2025-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thekua Making Tips: ठेकुआ बनेंगे एकदम कुरकुरे, बस अपना लें ये टिप्स","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Thekua Making Tips: ठेकुआ बनेंगे एकदम कुरकुरे, बस अपना लें ये टिप्स
Sun, 26 Oct 2025 12:22 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:22 PM IST
सार
Thekua Making Tips: अगर आप भी आज ठेकआ बनाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तभी ये बनेंगे कुरकुरे और स्वादिष्ट।
विज्ञापन
ठेकुआ बनेंगे एकदम कुरकुरे, बस अपना लें ये टिप्स
- फोटो : Adobe stock
Thekua Making Tips: छठ पूजा, उत्तर भारत और बिहार का एक प्रमुख त्यौहार है, जो अपने अनोखे रीति-रिवाज के लिए जाना जाता है। इस पर्व पर खरना का दिन बहुत खास माना जाता है। खरना के दिन व्रती विशेष रूप से पकवान तैयार करती हैं। इन पकवानों में सबसे अहम है ठेकुआ, जिसे छठ पूजा का अहम प्रसाद बताया जाता है।
सही आटा चुनें
- फोटो : AdobeStock
सही आटा चुनें
ठेकुआ बनाने के लिए हमेशा गेहूं का बारीक आटा सबसे बेहतर रहता है। अगर आटा मोटा होगा, ठेकुआ पकने पर कठोर रहेगा। थोड़ी सी बाजरा या चोकर डालकर कुरकुरापन और पोषण बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए शुद्ध आटा ही इस्तेमाल करें।

गुड़ का घोल सही हो
- फोटो : Adobe stock
गुड़ का घोल सही हो
ठेकुआ बनाने में गुड़ का इस्तेमाल होता है। गुड़ को ठेकुआ बनाने में इस्तेमाल करना है तो उसके लिए हमेशा गुड़ को हल्का गर्म करके पिघलाएं। इससे आटे में आसानी से मिल जाता है और ठेकुआ एकसमान मीठा बनता है।

तेल का तापमान ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
तेल का तापमान ध्यान रखें
ठेकुआ बनाते समय ध्यान रखें कि इन्हें मध्यम आंच पर तलें। ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज़ होने पर ठेकुआ बाहर से जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है। इसलिए हमेशा इसे मध्यम आंच पर ही जलें।
ठेकुआ बनाते समय ध्यान रखें कि इन्हें मध्यम आंच पर तलें। ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज़ होने पर ठेकुआ बाहर से जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है। इसलिए हमेशा इसे मध्यम आंच पर ही जलें।
विज्ञापन
आटे को सही से गूंथना
- फोटो : freepik.com
आटे को सही से गूंथना
अब इस आटे को गूंथने का तरीका भी ध्यान रखें। ठेकुआ के लिए कभी भी आटा न ज्यादा नरम न ज्यादा सख्त गूंथें। सही गुंथा हुआ आटा तलते समय टूटता नहीं और कुरकुरा रहता है। वरना हो सकता है कि ठेकुआ टूटने लगें या ज्यादा ही टाइट हो जाएं।