Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Why Do I Feel Dizzy Frequently? Common Causes, Possible Health Conditions and Warning Signs

सेहत की बात: बार-बार सिर चकराना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Tue, 10 Nov 2026 02:29 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

Why Do I Feel Dizzy Frequent: इस लेख में जानें कि बार-बार सिर चकराना या चक्कर आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है। साथ ही जानें कि लगातार चक्कर आने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है और इस समस्या से बचने के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में कौन-सी सावधानियां अपनानी चाहिए। 
 

विज्ञापन
Why Do I Feel Dizzy Frequently? Common Causes, Possible Health Conditions and Warning Signs
बार-बार सिर चकराने के पीछे हो सकती हैं ये 7 वजहें - फोटो : AI

विस्तार

Why Do I Feel Dizzy Frequent: कई बार अचानक सिर घूमने लगता है या ऐसा महसूस होता है जैसे आसपास की चीजें घूम रही हों। कुछ लोगों को बैठने या लेटने के बाद अचानक खड़े होने पर चक्कर आने लगते हैं, जबकि कुछ लोगों को दिनभर कमजोरी और सिर हल्का महसूस होता है। आमतौर पर लोग इसे थकान, कमजोरी या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बार-बार चक्कर आना शरीर में किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। 
विज्ञापन


 कुछ मामलों में यह दिल या दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में इसके कारणों को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं बार-बार सिर चकराने के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं और कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन


बार-बार सिर चकराने के पीछे हो सकती हैं ये 7 वजहें

1. शरीर में खून की कमी 

बार-बार चक्कर आने की एक आम वजह शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया हो सकती है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, तो अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके कारण चक्कर आना, थकान, कमजोरी, सांस फूलना और त्वचा का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं में आयरन की कमी से एनीमिया होने का जोखिम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. लो ब्लड प्रेशर 

अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम रहता है, तो भी बार-बार सिर चकरा सकता है। खासकर बैठने या लेटने के बाद अचानक खड़े होने पर ब्लड प्रेशर गिर सकता है। इस स्थिति को पोस्टुरल हाइपोटेंशन कहते हैं। इसमें आंखों के सामने अंधेरा छाना, सिर हल्का महसूस होना और बेहोशी जैसी परेशानी हो सकती है। 

3. ब्लड शुगर कम होना 

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर भी चक्कर आ सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन या कुछ दवाओं, भोजन छोड़ने और अधिक शारीरिक मेहनत करने के कारण ऐसा हो सकता है। इसके साथ पसीना आना, हाथ कांपना, भूख लगना, घबराहट और दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

4. कान के अंदरूनी हिस्से में परेशानी 

हमारे कान का अंदरूनी हिस्सा शरीर का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें किसी तरह की समस्या होने पर व्यक्ति को ऐसा महसूस हो सकता है जैसे कमरा या आसपास की चीजें घूम रही हैं। इसे वर्टिगो (Vertigo) कहते हैं। इसके पीछे BPPV, लेबिरिंथाइटिस और मेनियर डिजीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसके साथ उल्टी, जी मिचलाना और कानों में घंटी बजने जैसी परेशानी भी होती है। 

5. शरीर में पानी की कमी

पर्याप्त पानी नहीं पीने, अधिक पसीना आने, उल्टी या दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है और सिर चकराने या कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

6. माइग्रेन 

माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द तक सीमित नहीं होता। कुछ लोगों को माइग्रेन के दौरान चक्कर आने और शरीर का संतुलन बिगड़ने की समस्या भी हो सकती है। इसे वेस्टिबुलर माइग्रेन कहा जाता है। इसमें सिरदर्द के साथ या बिना सिरदर्द के भी चक्कर आ सकते हैं। रोशनी और आवाज के प्रति संवेदनशीलता भी हो सकती है।

7. दिल से जुड़ी समस्याएं

कभी-कभी बार-बार चक्कर आना दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। दिल की धड़कन अनियमित होने या शरीर में रक्त का प्रवाह प्रभावित होने से दिमाग तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता। ऐसी स्थिति में चक्कर आने, बेहोशी और दिल की धड़कन तेज या अनियमित होने की शिकायत हो सकती है।


बार-बार चक्कर आने पर इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर सिर चकराने के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें, तो इन्हें सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे समय में तत्काल डॉक्टर से बात करें। 
  • अचानक तेज सिरदर्द होना
  • सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी
  • बोलने में दिक्कत या बात समझने में परेशानी
  • शरीर के एक तरफ हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नपन
  • चलने और शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी
  • अचानक धुंधला या दोहरा दिखाई देना
  • बेहोशी या लगातार उल्टी होना

----------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed