Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चना दाल पूड़ी: त्योहार की थाली में लगाएं स्वाद का तड़का, ऐसे बनाएं चना दाल पूड़ी

Fri, 06 Nov 2026 03:38 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 06 Nov 2026 03:38 PM IST
सार

Chana Dal Poori Recipe: त्योहारों के मौके पर घरों में अक्सर पूड़ियां बनाई जाती हैं। लेकिन हर बार एक जैसी सादी पूड़ी खाने के बजाय इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको चना दाल की कुरकुरी और स्वादिष्ट पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

विज्ञापन
How to make crispy chana dal poori at home diwali pe banaye chana dal ki poori
ऐसे बनाएं चना दाल पूड़ी - फोटो : Amar Ujala
Chana Dal Poori Kaise Banaen: दिवाली के त्योहार पर घर में गरमा-गरम पूड़ियां और साथ में आलू की रसेदार सब्जी मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आमतौर पर इस मौके पर ज्यादातर घरों में सादी पूड़ियां बनाई जाती हैं। लेकिन इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। चना दाल की स्टफिंग कर स्वादिष्ट पूड़ियां तैयार करें। इनकी खुशबू और लाजवाब स्वाद त्योहार की थाली को खास बना देगा।
Trending Videos
How to make crispy chana dal poori at home diwali pe banaye chana dal ki poori
चना दाल पूड़ी - फोटो : Ai Generated
चना दाल पूड़ी बनाने की सामग्री
 
  • 2 कप गेहूं का आटा, 2 बड़े चम्मच सूजी
  • स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल या घी (मोयन के लिए)
  • अजवायन, कसूरी मेथी

स्टफिंग के लिए
  • 1 कप चना दाल (4-5 घंटे भीगी हुई)
  • 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • चुटकी भर हींग, 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच गरम मसाला, 
  • स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल
How to make crispy chana dal poori at home diwali pe banaye chana dal ki poori
चना दाल पूड़ी के लिए ऐसे गूंथे आटा - फोटो : Ai Generated

चना दाल पूड़ी बनाने के लिए इस तरह गूंथें आटा

 

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, अजवायन, कसूरी मेथी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा घी या तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटा तैयार होने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए और पूड़ियां बनाने के लिए तैयार हो सके।



मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
How to make crispy chana dal poori at home diwali pe banaye chana dal ki poori
चना दाल स्टफिंग - फोटो : Ai Generated
ऐसे बनाएं चना दाल की स्टफिंग



सबसे पहले भीगी हुई चना दाल का अतिरिक्त पानी निकाल लें और इसे मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें हींग, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालकर हल्का भून लें। इसके बाद पिसी हुई चना दाल डालें और धीमी आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं। जब दाल का पानी पूरी तरह सूख जाए और मिश्रण भुरभुरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि पूड़ी की स्टफिंग सूखी होनी चाहिए, इससे पूड़ियां बेलते समय फटने की आशंका कम रहती है।

विज्ञापन
How to make crispy chana dal poori at home diwali pe banaye chana dal ki poori
कढ़ाई में तले चना दाल स्टफिंग पूड़ियां - फोटो : Ai Generated
चना दाल की स्टफिंग भरकर तले पूड़ियां



अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई पर हल्का तेल लगाकर उसे मध्यम मोटाई में बेल लें। ध्यान रखें कि पूड़ी ज्यादा पतली न हो। अब इसके बीच में तैयार चना दाल की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर इसमें एक-एक करके पूड़ियां डालें। झारे की मदद से हल्का दबाएं, ताकि पूड़ियां अच्छी तरह फूल जाएं। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed