फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मशरूम, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Fri, 24 Oct 2025 02:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom: अगर आपको मशरूम बनाना पसंद है तो इसे बनाते समय कुछ बातें ध्यान रखें। ताकि इसका स्वाद दोगुना हो जाए। 

विज्ञापन
Cooking Tips Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom Kaise Banaye Recipe
मशरूम बना रही हैं तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom: मशरूम न केवल हेल्दी होते हैं बल्कि इनमें प्रोटीन, विटामिन डी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इनका सही तरीके से क्लीन करना, काटना और पकाना स्वाद को बेहतर बनाता है। अगर आपको मशरूम बनाना पसंद है तो इसे बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तरीका अपनाने पर मशरूम का स्वाद और खुशबू दोगुना हो जाती है।  



तो चाहे आप इसे सूप, करी, स्टिर-फ्राई या सैंडविच में इस्तेमाल कर रहे हों, इन छोटी-छोटी ट्रिक्स से मशरूम हमेशा टेस्टी बनता है। तो अगर आप भी मशरूम काफी ज्यादा बनाती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

Cooking Tips Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom Kaise Banaye Recipe
अच्छे से साफ करें - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अच्छे से साफ करें

मशरूम को ज्यादा पानी में नहीं धोना चाहिए क्योंकि ये पानी सोख लेते हैं और पकाने पर उनका टेक्सचर खराब हो जाता है। इसके बजाय, हल्की ब्रश या गीली कपड़े से धीरे-धीरे धूल और मिट्टी साफ करें। ये न सिर्फ मशरूम को स्वच्छ रखता है बल्कि उनके प्राकृतिक स्वाद को भी बरकरार रखता है।
 
Cooking Tips Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom Kaise Banaye Recipe
कटिंग का तरीका सही हो - फोटो : Adobe stock

कटिंग का तरीका सही हो

मशरूम को बड़े टुकड़ों में काटना सबसे अच्छा होता है। छोटे टुकड़े पकाने पर जल्दी सिकुड़ जाते हैं और उनका रसीला स्वाद कम हो जाता है। बड़े टुकड़े पकने के बाद भी नर्म और जूसी रहते हैं, जिससे डिश का टेक्सचर बेहतर बनता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cooking Tips Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom Kaise Banaye Recipe
उबाल सकते हैं - फोटो : istock
उबाल सकते हैं 

सूप या करी में मशरूम डालने से पहले हल्का उबाल लें। ये स्टेप मशरूम के स्वाद को बेहतर बनाता है और उन्हें पकाने के लिए तैयार करता है। इसकी वजह से मशरूम की नमी और पोषक तत्व भी बने रहते हैं।

 
विज्ञापन
Cooking Tips Important Things to Keep in Mind While Making Mushroom Kaise Banaye Recipe
आंच को रखें सही - फोटो : Freepik.com
आंच को रखें सही

मशरूम को तेज आंच पर पकाने से ये जल्दी सिकुड़ जाते हैं और उनका स्वाद बिगड़ हो जाता है। मध्यम आंच पर पकाने से मशरूम धीरे-धीरे पकते हैं और उनका प्राकृतिक जूस बरकरार रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed