फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Indian Style Idli Recipe: एकदम साउथ इंडियन स्टाइल में ऐसे तैयार करें इडली, ये है पारंपरिक विधि

Fri, 31 Oct 2025 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Oct 2025 10:25 AM IST
सार

South Indian Style Idli Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे इडली सांभर खाना पसंद न हो। लेकिन जब इडली को घर पर बनाया जाए तो ये सॉफ्ट नहीं बनतीं। ऐसे में यहां हम आपको इडली बनाने की सही विधि और कुछ टिप्स बताएंगे। 

विज्ञापन
South Indian Style Idli Recipe in Hindi Know How To Make Idli Step By Step
एकदम साउथ इंडियन स्टाइल में ऐसे तैयार करें इडली - फोटो : Adobe Stock
South Indian Style Idli Recipe: दक्षिण भारत का खास व्यंजन इडली पूरे देश में लोगों की पसंदीदा नाश्ते की डिश है। हल्की, नरम होने के कारण ये सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर सिलेब्स भी नाश्ते में इसका सेवन करते हैं। खासतौर पर पारंपरिक साउथ इंडियन विधि से बनी इडली का स्वाद और भी अनोखा होता है। ये सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि हेल्दी भी है क्योंकि इसे बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल नहीं होता।


बाजार में तो इडली काफी स्वादिष्ट मिलती है, लेकिन जब हम इसे घर पर तैयार करते हैं तो इसका स्वाद पूरी तरह से बदल जाता है। बहुत बार तो ये काफी टाइट बनती है। ऐसे में ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे पारंपरिक तरीके से इडली बनाने का सही तरीका, ताकि आप भी घर पर तैयार कर सकें एकदम साउथ इंडियन स्टाइल की सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली।
 
South Indian Style Idli Recipe in Hindi Know How To Make Idli Step By Step
इडली बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
इडली बनाने का सामान
  •  चावल – 2 कप
  •  उरद दाल – 1 कप
  •  पानी – जरूरत अनुसार
  • नमक – स्वाद अनुसार

 
South Indian Style Idli Recipe in Hindi Know How To Make Idli Step By Step
विधि - फोटो : instagram
विधि

इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उरद दाल को 4-5 घंटे भिगोकर रखें और फिर सुबह दोनों चीजों को अलग-अलग पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालकर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian Style Idli Recipe in Hindi Know How To Make Idli Step By Step
विधि - फोटो : instagram
सुबह तक इसमें खमीर उठ जाएगा। अब इडली स्टैंड में हल्का तेल लगाकर उसमें घोल डालें और फिर 10–15 मिनट स्टीम करें। बस स्वादिष्ट इडली तैयार है। इसे गरमा गरम इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें। 

 
विज्ञापन
South Indian Style Idli Recipe in Hindi Know How To Make Idli Step By Step
विधि - फोटो : instagram

इन बातों का ध्यान रखें

  • इडली बनाते समय ध्यान रखें कि और उरद दाल का सही अनुपात (2:1 या 3:1) जरूरी है।  इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि अच्छे क्वालिटी के चावल और दाल से ही नरम इडली बनती है।
  • इसके साथ-साथ आप चावल और दाल को कम से कम 4–6 घंटे भिगोएं। दाल को बिल्कुल महीन पीसें, ताकि इडली में हल्कापन आए। यदि दाल सही से भीगेगी नहीं तो ये फूल नहीं पाएगी, इससे इडली स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
  • रातभर के लिए इस मिश्रण को गर्म जगह पर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें। अच्छी फर्मेंटेशन से इडली नरम और हल्की खट्टी बनती है।
  • इडली का घोल न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। गाढ़ा घोल इडली भारी होगी, पतला घोल फैल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed