Butter Naan Recipe: ढाबे और रेस्टोरेंट पर मिलने वाली नान का स्वाद इतना अच्छा होता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। इसे हर तरह की पनीर की सब्जी और दाल मखनी के साथ कमाल का लगता है। पर, हर दिन बाजार में मिलने वाली नान को खाना संभव नहीं है।
ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर बना सकती हैं। तो अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल बटर नान बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बिल्कुल सही है। घर पर बाजार जैसी नान बनाने के लिए आपको बस सही सामग्री, थोड़ी मेहनत और सही विधि की जरूरत है।
इस लेख में हम आपको नान बनाने का सही तरीका बताएंगे, ताकि इसे बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए घर पर ही पार्टी स्टाइल बटर नान बना सकते हैं। इसे खाने का मजा रेस्टोरेंट से कम नहीं होगा और आप अपनी कुकिंग स्किल्स भी दिखा पाएंगे।
2 of 6
घर पर ऐसे बनाएं बटर नान, रेस्तरां वाला स्वाद भूल जाएंगे
- फोटो : Freepik.com
ये है सामग्री
नान बनाने के लिए आपको मैदा, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल/घी और मक्खन की जरूरत पड़ेगी।
3 of 6
घर पर ऐसे बनाएं बटर नान, रेस्तरां वाला स्वाद भूल जाएंगे
- फोटो : instagram
ये है विधि
बटर नान बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर लें। ये सभी सामग्री आसानी से हर जगह उपलब्ध हैं और इन्हें मिलाकर ही नान का मुलायम और फूला हुआ टेक्सचर आता है। सभी सामान को एक साथ लेने के बाद आटा गूंथने की प्रक्रिया शुरू करें।
4 of 6
घर पर ऐसे बनाएं बटर नान, रेस्तरां वाला स्वाद भूल जाएंगे
- फोटो : instagram
एक बड़े बाउल में मैदा डालें और उसमें दही, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे हाथों या मिक्सर की मदद से अच्छी तरह गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला। गूंथे हुए आटे को नरम होना चाहिए। अब आटे को ढककर लगभग 1–2 घंटे के लिए रख दें, ताकि ये हल्का फुल जाए।
5 of 6
घर पर ऐसे बनाएं बटर नान, रेस्तरां वाला स्वाद भूल जाएंगे
- फोटो : instagram
ये प्रोसेस नान को मुलायम बनाने में मदद करता है और जब आप इसे सेकेंगे तो ये आसानी से फूलेगा। फूला हुआ आटा तैयार होने के बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से हल्का बेल लें। नान को ज्यादा पतला नहीं बेलना है, वरना ये फूलते समय सख्त हो सकता है।