फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में ‘रस’ चाहिए, तो रसोई संवारें

Sun, 29 Dec 2019 09:36 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 29 Dec 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
7 Steps to an Orderly Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रसोईघर किसी भी घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसका महत्व किसी गृहणी से बेहतर कौन जान सकता है। जिस स्थान पर बने भोजन में ‘रस’ आए, उसे रसोई कहते हैं। ऐसे में रसोई को सजाना स्वयं में महत्वपूर्ण कार्य हो जाता है। यहां हम बात कर रहे हैं, रसोई को कैसे सजाया और संवारा जाए, जिससे आपका मन भोजन पकाने में लगे और स्वादिष्ट भोजन परिवार को मिल सके। रसोई किसी भी घर की आत्मा होती है। इसलिए इसे सुंदर और व्यवस्थित होना बहुत जरूरी है...

7 Steps to an Orderly Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वास्तु के अनुसार रसोई

किसी भी घर में रसोईघर कहां बनाया जाए, यह भी बहुत महत्वपूर्ण विषय होता है। वास्तु के अनुसार रसोई का घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में होना अच्छा होता है। साथ ही रसोईघर में खिड़की अवश्य होनी चाहिए। इन दिनों रसोई में एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति होती है, ऐसे में रसोईघर का एक सिरा घर के बाहर की ओर जरूर खोलना चाहिए।

7 Steps to an Orderly Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भंडारण के लिए अलमारी

अलमारियां किसी भी रसोईघर की बुनियादी जरूरत होती हैं। कुछ साल पहले तक कंक्रीट के स्लैब डालकर उनमें अलमारियां बनाई जाती थीं, लेकिन आज प्लाईबोर्ड या मोल्डेड फाइबर से किचिन तैयार किया जाता है। ये आकर्षक अलमारियां या कैबिनेट ही किचन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 Steps to an Orderly Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

लकड़ी

लकड़ी हमेशा से भारतीय घरों का मूल रही है। घरों में दरवाजे और खिड़कियां लकड़ी के डिजाइन में बने होते हैं। ऐसे में इनसे मिलते-जुलते डिजाइन में दीवार के ऊपरी हिस्सों और काउंटर के नीचे के हिस्से में लकड़ी से छोटा कैबिनेट बनाकर रसाई के सामान को व्यवस्थित कर सकती हैं।

विज्ञापन
7 Steps to an Orderly Kitchen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कंट्रास्ट पैटर्न

हल्के और गहरे रंगों के विरोधाभासी पैटर्न्स की किचन को सजाने में अहम भूमिका होती है। इससे कैबिनेट या अलमारी की दीवारों को दो विपरीत रंगों से बनवाकर रसोईघर को आकर्षक और खूबसूरत बना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed