दांतों के पीलेपन की वजह से अक्सर कई लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। दांतों के पीलेपन की वजह से कई लोग ठीक से मुस्करा भी नहीं पाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनको फॅालो करने से आपको दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है। इन टिप्स को फॅालो करने से आपके दांतों को मजबूती भी मिलेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के टिप्स...
दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो
धूम्रपान न करें
- धूम्रपान करने की वजह से भी दांतों में पीलापन आने लगता है। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए धूम्रपान से परहेज करें।
रोजाना दो बार ब्रश करें
- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है। दो बार ब्रश करने से आपके दांतों का पीलापन दूर होने लगेगा। कम से कम दो मिनट तक ब्रश करना चाहिए।
सेब, केला और संतरे के छिलके से दांतों को साफ करें
- दांतों को साफ करने के लिए सेबा, केला और संतरे के छिलके का इस्तेमाल करें। सेब, केला और संतरे के छिलके से दांत साफ करने से दांतों का पीलापन दूर हो सकता है। ब्रश करने से पहले दो मिनट तक इन चीजों से दांतों की सफाई करें।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा का पेस्ट
- हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के पेस्ट से भी दांतों का पीलापन दूर हो सकता है। इस पेस्ट से दांत साफ करने से प्लेग का खतरा भी कम हो जाता है। इस पेस्ट को दांतों पर लगाने के 2 मिनट बाद अच्छे से कुल्ला कर लें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आगे पढ़ें...
-
सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021: