फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंता: पैनिक अटैक समझकर कहीं हार्ट अटैक को नजरअंदाज तो नहीं कर रहे? कैसे समझें क्या है असली समस्या

Thu, 24 Sep 2026 06:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

पैनिक अटैक और हार्ट अटैक में सीने का दर्द, तेज धड़कन, सांस फूलना, चक्कर और पसीना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। हार्ट अटैक में दर्द हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक जा सकता है। महिलाओं में सांस फूलना, मतली और असामान्य थकान भी प्रमुख संकेत हैं। 

विज्ञापन
Panic Attack vs Heart Attack How to know the Difference in hindi
हार्ट अटैक और पैनिक अटैक - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप जानते हैं कि कई बार दो अलग-अलग बीमारियों के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं? लक्षण एक जैसे होने के कारण असली समस्या का पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। पैनिक अटैक और हार्ट अटैक भले ही दो अलग-अलग स्थितियां हैं पर इसके लक्षण भी अक्सर एक जैसे ही दिखाई देते हैं।



अचानक सीने में दर्द, दिल तेजी से धड़कना, सांस फूलना, पसीना आना या चक्कर आना, ऐसे लक्षण किसी को भी डरा सकते हैं। पैनिक अटैक और हार्ट अटैक के लक्षण एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इसी वजह से खुद से ये तय करना मुश्किल हो जाता है आपको असली समस्या क्या है?

पैनिक अटैक समझकर हार्ट अटैक को नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि असली समस्या क्या है?

Panic Attack vs Heart Attack How to know the Difference in hindi
पैनिक अटैक की समस्या - फोटो : Freepik.com

पैनिक अटैक और हार्ट अटैक

पैनिक अटैक में तेज डर या घबराहट के साथ धड़कन तेज होने, सांस लेने में परेशानी, चक्कर और सीने में दर्द हो सकता है। दूसरी ओर हार्ट अटैक में सीने के बीच दबाव, जकड़न या दर्द के साथ इसके हाथ, पीठ या जबड़े तक बढ़ने की दिक्कत हो सकती है।
 

  • महिलाओं में कभी-कभी असामान्य थकान, सांस फूलने, मतली जैसी परेशानी भी देखी जाती है। इसलिए सीने में दर्द से जुड़े लक्षणों को सिर्फ पैनिक अटैक मानकर छोड़ना आपके लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
Panic Attack vs Heart Attack How to know the Difference in hindi
हार्ट अटैक में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock Images

हार्ट अटैक में किन संकेतों पर ध्यान दें?

हार्ट अटैक में सीने के बीच दबाव, जकड़न, भारीपन या दर्द कुछ मिनटों से ज्यादा रह सकता है या कम होकर फिर लौट सकता है।
 

  • दर्द या परेशानी एक या दोनों हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट तक फैल सकती है।
  • सांस फूलना, ठंडा पसीना, मतली और चक्कर भी हो सकते हैं।
  • हार्ट अटैक के कई मामलों में पेट में गड़बड़ी से भी जुड़ी समस्या हो सकती है, इन संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panic Attack vs Heart Attack How to know the Difference in hindi
हार्ट अटैक और इसके खतरे - फोटो : Freepik.com

कैसे जानें ये हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक?

डॉक्टर कहते हैं,  हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जबकि पैनिक अटैक आमतौर पर कुछ मिनटों में अपने आप शांत हो जाता है।
 

  • पैनिक अटैक अक्सर तनाव, डर, ज्यादा चिंता, नींद की कमी या किसी ट्रिगर के कारण अचानक आता है। यह कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे तक रह सकता है। वहीं हार्ट अटैक के लक्षण लगातार बढ़ते रहते हैं और आराम करने पर भी कम नहीं होते।
  • अगर सीने में दर्द लगातार बढ़ रहा है और ये बाएं हाथ या जबड़े तक फैल रहा है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर अचानक डर, घबराहट और सांस तेज होना महसूस हो और कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाए, तो यह पैनिक अटैक माना जाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed