फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day: दिल के स्वास्थ्य के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, हार्ट संबंधित बीमारियों से दूर रहेंगे

Mon, 29 Sep 2025 11:30 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:30 AM IST
सार

Foods For Healthy Heart: हृदय संबंधी बीमारियां दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं, अक्सर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हार्ट हेल्थ के लिए डाइट बहुत महत्वपूर्ण होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
World Heart Day 2025 Include these things in your diet to stay away from heart-related diseases
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

World Heart Day 2025: वर्ल्ड हार्ट डे हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता मानसिक तनाव और गलत खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा रहता है। आज के दौर में तो हृदय को स्वस्थ रखना केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। बता दें कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए कई चीजें जरूरी होती हैं, जैसे- रोज एक्सरसाइज करना, एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना आदि। इसी कड़ी में आपकी डाइट भी हार्ट हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।



देखा जाए तो आपके किचन में मौजूद चीजें ही आपके दिल की सेहत का खजाना हो सकती हैं। इस साल के वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर आइए जानते हैं उन चार सुपरफूड्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने दिल के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं और हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

World Heart Day 2025 Include these things in your diet to stay away from heart-related diseases
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, केल और सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार हैं। ये विटामिन K और नाइट्रेट्स से भरपूर होती हैं। विटामिन K आपकी धमनियों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है, जबकि नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर ब्लड प्रेशर को कम करने और धमनियों के लचीलेपन में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में रोजाना कम से कम एक कटोरी हरी सब्जी को शामिल करने का लक्ष्य रखें।


ये भी पढ़ें- World Heart Day 2025: क्या 1 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकती है हृदय की बीमारी? कैसे करें इसकी पहचान
 
World Heart Day 2025 Include these things in your diet to stay away from heart-related diseases
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com
साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और क्विनोआ दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। विशेष रूप से ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के लेवल को कम करने में मदद करता है। यह फाइबर एक स्पंज की तरह काम करता है जो कोलेस्ट्रॉल को सोखकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी ओट्स से करना एक बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें- World Heart Day 2025: क्या है 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम', आखिर ब्रेकअप के बाद अचानक सीने में दर्द क्यों होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2025 Include these things in your diet to stay away from heart-related diseases
अखरोट - फोटो : Freepik
अखरोट
अखरोट को दिल के लिए सबसे अच्छे नट्स में से एक माना जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन पौधा-आधारित स्रोत है, जो दिल में सूजन को कम करने और रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम भी हृदय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं। रोजाना मुट्ठी भर (4-5) अखरोट खाने से आपके दिल की सेहत दुरुस्त रह सकती है।

 
विज्ञापन
World Heart Day 2025 Include these things in your diet to stay away from heart-related diseases
लहसुन - फोटो : freepik.com
लहसुन
लहसुन भारतीय रसोई का एक अभिन्न अंग है और यह दिल के लिए एक औषधि की तरह काम करता है। इसमें एलिसिन नामक एक कंपाउंड होता है, जिसमें औषधीय गुण होते हैं। कई स्टडी से पता चला है कि नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसे अपनी दाल और सब्जियों में शामिल करना एक आसान और प्रभावी तरीका है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed