Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   children health at stake Childhood in web of notifications and algorithms mental health digital media impact

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: नोटिफिकेशन और एल्गोरिदम के जाल में बचपन, डिजिटल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:06 AM IST
सार

बच्चों की सेहत से किस कदर खिलवाड़ हो रहा है, इसका खुलासा 90 लाख बच्चों पर हुए शोध से हुआ है। इसके मुताबिक बचपन नोटिफिकेशन और एल्गोरिदम के जाल में उलझता जा रहा है। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर डिजिटल मीडिया का बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
children health at stake Childhood in web of notifications and algorithms mental health digital media impact
बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह पर अमल जरूरी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन उन्हें बार-बार स्क्रीन पर लौटने के लिए उकसाने वाले एप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल कम उठते हैं। वीडियो का अपने आप चलते रहना, लगातार नोटिफिकेशन आना, लाइक और फॉलोअर की होड़ और पसंद के मुताबिक नई सामग्री दिखाने वाले एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक ऑनलाइन रख सकते हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत पर डिजिटल मीडिया के असर की जिम्मेदारी सिर्फ माता-पिता और बच्चों पर डालना ठीक नहीं है।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म डिजाइन और उनकी जवाबदेही पर भी ध्यान देने की जरूरत

द लैंसेट में प्रकाशित एक बड़े अध्ययन में करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं से जुड़े शोधों की समीक्षा के बाद डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य, नींद, व्यवहार तथा शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी कई चिंताजनक बातें सामने आई हैं। शोधकर्ताओं ने टेक कंपनियों के प्लेटफॉर्म डिजाइन और उनकी जवाबदेही पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई है। 0 से 24 वर्ष तक के करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं पर हुए अलग-अलग शोध में पाया गया कि डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े निष्कर्षों में बच्चों के लिए 71 फीसदी और किशोरों व युवाओं के लिए 80 फीसदी निष्कर्ष नुकसान से जुड़े थे।शोध के मुताबिक, जिन किशोरों में डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा था, ऐसे किशोरों में मानसिक परेशानियों की आशंका सामान्य इस्तेमाल करने वालों की तुलना में 2.27 गुना थी।

विज्ञापन
  • एम्स नई दिल्ली के बाल एवं किशोर मनोचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजेश सागर ने कहा, बच्चों के डिजिटल मीडिया इस्तेमाल को सिर्फ रोजाना स्क्रीन पर बिताए गए समय से नहीं समझा सकता।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

बच्चों को बांधे रखने के लिए अपनाए जाते हैं कई तरीके

शोधकर्ताओं के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म का डिजाइन भी बच्चों के इस्तेमाल के तरीके को प्रभावित करता है। वीडियो का अपने आप चलना, अनंत तक स्क्रॉल करते जाने की सुविधा, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन और लाइक, फॉलोअर या स्ट्रीक जैसे फीचर उपयोगकर्ता को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के लिए तैयार किए जाते हैं। एल्गोरिदम भी व्यक्ति की पसंद और गतिविधियों के आधार पर लगातार नई सामग्री दिखाते हैं।

ऑनलाइन बुलिंग, नफरत फैलाने वाली सामग्री का भी जिक्र

रिपोर्ट में ऑनलाइन बुलिंग, गलत जानकारी, नफरत फैलाने वाली सामग्री, शरीर की बनावट को लेकर दबाव और इंटरनेट पर मौजूद गलत स्वास्थ्य सलाह जैसे खतरों का भी जिक्र है। एआई चैटबॉट के साथ भावनात्मक जुड़ाव और बच्चों को निशाना बनाने वाले डिजिटल कंटेंट को लेकर भी सावधानी की जरूरत बताई गई है। अध्ययन में दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम के आधार पर किए गए मॉडलिंग अनुमान में दुनिया भर में अवसाद के करीब 20 फीसदी और मोटापे के करीब 15 फीसदी मामलों को इस सीमा से अधिक स्क्रीन टाइम से जुड़ा हुआ बताया गया है।

भारत में 10 साल से बड़े 77 फीसदी बच्चे कर चुके हैं एआई का इस्तेमाल

अध्ययन में भारत से जुड़ा अहम आंकड़ा भी सामने आया है। इसके मुताबिक, 10 वर्ष से अधिक उम्र के 77 फीसदी बच्चे पढ़ाई के काम के लिए जनरेटिव एआई टूल का इस्तेमाल कर चुके हैं। इससे साफ है कि बच्चों की डिजिटल दुनिया अब केवल मोबाइल गेम और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। पढ़ाई, जानकारी जुटाने और सवालों के जवाब पाने के लिए भी वे एआई आधारित साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed