फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 2026: चोट लगने पर क्या करें? जानें जलने, कटने और मोच आने पर सही प्राथमिक उपचार

Thu, 10 Sep 2026 11:29 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 10 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

World First Aid Day 2026: थोड़ी-बहुत चोट लगने पर अक्सर लोग घर पर ही फर्स्ट एड करते हैं। इसी दौरान वो कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे दिक्कत बढ़ जाती है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
World First Aid Day 2026 right way to do first aid at home in hindi
फर्स्ट एड करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : AI
World First Aid Day 2026: रोजमर्रा की जिंदगी में चोट लगना, कट जाना, जल जाना या अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाना आम बात है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर या अस्पताल तक पहुंचने से पहले दी जाने वाली शुरुआती मदद को प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड कहा जाता है। सही तरीके से किया गया प्राथमिक उपचार कई बार स्थिति को गंभीर होने से रोकने में मदद कर सकता है।


हालांकि, जानकारी के अभाव में लोग चोट लगने के तुरंत बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के मौके पर आइए जानते हैं कि चोट लगने पर शुरुआती तौर पर क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

 
World First Aid Day 2026 right way to do first aid at home in hindi
फर्स्ट एड करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : AI
 चोट लगने पर प्राथमिक उपचार कैसे करें?

कट या घाव होने पर

सबसे पहले अपने हाथ साफ करें और घाव को साफ पानी से धीरे-धीरे साफ करें। अगर खून निकल रहा है तो साफ कपड़े या गॉज से हल्का दबाव दें। अगर खून लगातार बह रहा है या घाव गहरा है, तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

जलने पर

जले हुए हिस्से को ठंडे बहते पानी के नीचे करीब 20 मिनट तक रखें। जली हुई त्वचा पर सीधे बर्फ, टूथपेस्ट, तेल, घी या किसी घरेलू चीज का इस्तेमाल न करें।

 
World First Aid Day 2026 right way to do first aid at home in hindi
फर्स्ट एड करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : AI
नाक से खून आने पर

 व्यक्ति को बैठाएं और उसके सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं। नाक के मुलायम हिस्से को कुछ मिनट तक हल्के दबाव से पकड़ें। सिर पीछे की ओर करने से बचें।

मोच या सूजन होने पर

प्रभावित हिस्से को आराम दें। कपड़े में लपेटकर ठंडी सिकाई की जा सकती है। अगर दर्द बहुत ज्यादा है, अंग का आकार बदल गया है या चोट गंभीर लग रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World First Aid Day 2026 right way to do first aid at home in hindi
फर्स्ट एड करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : AI
चोट लगने के तुरंत बाद मालिश न करें

 किसी चोट या सूजन पर तुरंत जोर से मालिश करने से स्थिति बिगड़ सकती है। खासकर गंभीर चोट में बिना चिकित्सकीय सलाह के मालिश करने से बचना चाहिए।

बेहोशी की स्थिति में सावधानी बरतें

बेहोश व्यक्ति को जबरदस्ती पानी, खाना या दवा न दें। अगर वह सांस नहीं ले रहा है या प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें।

 
विज्ञापन
World First Aid Day 2026 right way to do first aid at home in hindi
फर्स्ट एड करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : AI
 प्राथमिक उपचार के दौरान ये गलतियां न करें
  •   जले हुए हिस्से पर सीधे बर्फ न लगाएं।
  • घाव पर मिट्टी, राख, टूथपेस्ट या कोई अन्य घरेलू चीज न लगाएं।
  •  शरीर में धंसी हुई वस्तु को खुद निकालने की कोशिश न करें।
  •  गंभीर चोट को केवल घरेलू इलाज के भरोसे न छोड़ें।
  •  बेहोश व्यक्ति को मुंह से कुछ खिलाने-पिलाने की कोशिश न करें।

ज्यादा खून बहने, बेहोशी या सांस लेने में परेशानी चिकित्सा दिवस, फर्स्ट एड टिप्स, प्राथमिक उपचार के तरीके, चोट लगने पर क्या करें, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार, फर्स्ट एड की गलतियां, जलने पर क्या करें, कट लगने पर क्या करें होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed