फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Brain Day 2024: मस्तिष्क को रखना है स्वस्थ और तेज तो जान लीजिए क्या खाएं-क्या नहीं?

Mon, 22 Jul 2024 11:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Jul 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
world brain day 2024 what to eat and avoid to keep brain healthy know in hindi
वर्ल्ड ब्रेन डे 2024 - फोटो : istock

हमारा मस्तिष्क शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे दिल की धड़कन, शरीर की सभी प्रणालियों और भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देते रहें। मस्तिष्क 24 घंटे काम करता रहता है, यहां तक कि जब आप सोते हैं, तब भी यह आपके पूरे तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है और शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक संकेतों और निर्देशों को भेजता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है।

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में आहार की विशेष भूमिका होती है। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें मस्तिष्क को पोषण देती हैं और इसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और बीमारियों से बचाती हैं। कुछ खाद्य पदार्थ मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। इससे आपकी याददाश्त और मूड प्रभावित हो सकता है और दीर्घकालिक रूप से डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

world brain day 2024 what to eat and avoid to keep brain healthy know in hindi
मस्तिष्क की बढ़ती बीमारियां - फोटो : istock

मस्तिष्क को स्वस्थ और फिट कैसे रखें?

विभिन्न न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य विषयों पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के बारे में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही खान-पान को ठीक रखकर मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण अंग को समस्याओं से बचाने के लिए कुछ चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि मस्तिष्क को स्वस्थ और फिट रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

world brain day 2024 what to eat and avoid to keep brain healthy know in hindi
स्वस्थ आहार का करिए सेवन - फोटो : istock

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद आहार

मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए आहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

  • वसायुक्त मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होती हैं, इसके सेवन से याददाश्त की समस्या ठीक होती है। 
  • पालक, सलाद,  ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां-साग मस्तिष्क के लिए बेहतरीन भोजन हैं।
  • वसायुक्त मछलियों की तरह, नट्स और सीड्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का उच्च स्तर होता है, जो मस्तिष्क के लिए बहुत लाभकारी हैं। 
  • नट्स का नियमित सेवन उम्र से संबंधित स्मृति हानि के जोखिम को कम कर सकता है। 
  • बादाम, अखरोट, हेजलनट्स और सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 
  • आहार में डार्क चॉकलेट को शामिल करने भी बढ़िया विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे मस्तिष्क की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world brain day 2024 what to eat and avoid to keep brain healthy know in hindi
मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock

मस्तिष्क के लिए हानिकारक चीजें

  • मीठे पेय पदार्थ जैसे सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और पैक्ड फलों के जूस में चीनी की अधिकता होती है, जो मस्तिष्क के लिए नुकसादायक है।
  • चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चीनी का अधिक सेवन मस्तिष्क में सूजन और याददाश्त से संबंधित दिक्कतें बढ़ा सकती है।
  • ट्रांस फैट वाली चीजें भी याददाश्त को प्रभावित करती हैं और अल्जाइमर रोग के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।
  • मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए शराब से बिल्कुल दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
world brain day 2024 what to eat and avoid to keep brain healthy know in hindi
ब्रेन हेल्थ टिप्स - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सच है कि जब बात आपके समग्र मानसिक स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक क्षमताओं की आती है, तो इसमें आहार की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हालांकि, जीवनशैली में थोड़ा-बहुत बदलाव भी बेहतर मस्तिष्क स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। उम्र से जुड़ी याददाश्त की कमी और संज्ञानात्मक गिरावट से भी बचाने में स्वस्थ दिनचर्या मददगार है। इसके लिए पर्याप्त नींद लें, हाइड्रेटेड रहें, नियमित रूप से व्यायाम करें और तनाव के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए उपाय करते रहें। 



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed