फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: क्या पत्तागोभी खाने से दिमाग में पहुंच जाते हैं कीड़े? डॉक्टरों ने रहस्य से उठाया पर्दा

Sun, 21 Jul 2024 07:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Does cabbage cause neurocysticercosis Should we stop eating cabbage
पत्तागोभी का कीड़ा - फोटो : Amarujala.com

आपने भी कभी न कभी ये बात जरूर सुनी होगी कि पत्तागोभी खाने से दिमाग में कीड़े हो सकते हैं? हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, पत्तागोभी विटामिन-सी का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो श्वेत रक्त कोशिका उत्पादन में भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी कैंसर गुण भी होते हैं जिससे स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचता है। बावजूद इसके पत्तागोभी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इससे दिमाग में होने वाले कीड़े की रही है। क्या वास्तव में ऐसा होता है?



मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पत्तागोभी का अगर सही तरीके से सेवन न किया जाए तो इससे दिमाग में सूजन जैसी दिक्कत हो सकती है। पर ऐसा नहीं है कि पत्तागोभी में कोई जीवित कीड़ा होता है जो खाने के साथ आपके दिमाग में चला जाता है। आइए इस बारे में समझते हैं।

Does cabbage cause neurocysticercosis Should we stop eating cabbage
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

पत्तागोभी खाने से होता है दिमाग में कीड़ा?

पत्तागोभी खाने से दिमाग में कीड़ा पहुंचने की बात कितनी सही है और ये होता कैसे है? 

गुरुग्राम स्थित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका सेहरावत बताती हैं, पत्तागोभी जमीन से लगी सब्जी  है। जमीन में टीनिया सोलियम नाम का एक कीड़ा होता है, जिसके अंडे मिट्टी में मौजूद होते हैं। सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं मिट्टी में उगने वाली और भी कई सब्जियों में अक्सर ये अंडे चिपक जाते हैं। अगर इन सब्जियों को ठीक से धोए बिना खा लेते हैं तो ये अंडे आंत और रक्त प्रवाह के माध्यम से दिमाग तक जा सकते हैं। इसी स्थिति को दिमाग के कीड़े के नाम से जाना जाता है, मेडिकल की भाषा में इसे न्यूरोसिस्टीसर्कोसिस कहा जाता है।

Does cabbage cause neurocysticercosis Should we stop eating cabbage
दिमाग में कीड़े? - फोटो : istock

शोध में क्या पता चला?

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ विजयनाथ मिश्र कहते हैं, पत्तागोभी खाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है, कीड़े के अंडे अगर शरीर में चले जाएं तो मिर्गी जैसी समस्या के साथ कई अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों का खतरा बढ़ा देते हैं।

पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ मनीष मोदी ने पंजाब व चंडीगढ़ से कई हिस्सों से पत्तागोभी को काट कर पत्तों पर मौजूद सिस्टिसर्कस के अंडों को जब लैब में अनुसंधान किया तो पता लगा कि ये अंडे शरीर के किसी भी हिस्से में पहुंच सकते हैं। ये कीड़े आपके दिमाग में जा के मिर्गी का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Does cabbage cause neurocysticercosis Should we stop eating cabbage
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

गाजर, आलू, मूली से भी हो सकता है खतरा

प्रो. मिश्र कहते हैं आप पत्तागोभी को कितना भी पका लें, ये अंडे खत्म नहीं होते हैं। इसका एक तरीका ये है कि आप गुनगुने पानी में नमक डालकर कटे हुए बंद गोभी या जमीन में उगी सब्जियों (गाजर-मूली) को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उस पानी के फेंक कर पुनः सब्ज़ियों को रगड़ के कम से कम दो बार धोकर ही इसका भोजन में इस्तेमाल करें। कीड़ों से बचे रहने के लिए ये ही सबसे कारगर उपाय हो सकता है। 

विज्ञापन
Does cabbage cause neurocysticercosis Should we stop eating cabbage
पत्तागोभी को अच्छी तरह से साफ करें - फोटो : freepik.com

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा नहीं है कि आपको पत्तागोभी खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, पर खाने से पहले उसे सही से धोना और सुरक्षात्मक उपाय करना बहुत जरूरी है। सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां (गाजर, आलू, मूली, अदरक) को भी खाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। गंदे पानी, जानवरों के पेशाब के संपर्क में आने के कारण इनमें भी कीड़े हो सकते हैं जिनके कारण बीमारियों के विकसित होने का जोखिम रहता है। फलों-सब्जियों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed