फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes Tips: डायबिटीज रोगी ध्यान दें, सर्दियों में शुगर कंट्रोल रखने के लिए खाइए ये चार चीजें

Thu, 05 Dec 2024 06:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें खान-पान और दिनचर्या पर खास ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी ये बीमारी है तो सावधान हो जाइए और शुगर को कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास करते रहिए।

विज्ञापन
winter foods that can help control blood sugar level know what to eat in diabetes
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसमें ब्लड शुगर का स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है जिसे अगर कंट्रोल न किया जाए तो शरीर के कई अंगों को क्षति हो सकती है। यही कारण है कि जिन लोगों को ये समस्या होती है उन्हें खान-पान और दिनचर्या पर खास ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी ये बीमारी है तो सावधान हो जाइए और शुगर को कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास करते रहिए। 



जब शरीर या तो इंसुलिन प्रतिरोध विकसित कर लेता है या किसी कारण से इंसुलिन के उत्पादन में कमी हो जाती है, तो इससे डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। यदि मधुमेह का इलाज नहीं किया जाए और शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहे तो इसके कारण हृदय रोग, किडनी की बीमारी, न्यूरोपैथी, पैरों की समस्या और आंखों की रोशनी कमजोर होने का जोखिम बढ़ जाता है। डायबिटीज में खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

winter foods that can help control blood sugar level know what to eat in diabetes
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज में खान-पान का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे शुगर लेवल पर होता है। सर्दियों के इस मौसम में खान-पान के कई ऐसे विकल्प मौजूद होते हैं जिनसे न सिर्फ शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है साथ ही शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं?

winter foods that can help control blood sugar level know what to eat in diabetes
संतरा खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

जरूर खाएं संतरे

संतरे को पोटेशियम, फाइबर और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। चूंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ाता है। मधुमेह रोगियों के लिए, विटामिन-सी बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल शुगर के स्तर को कम करता है बल्कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन-सी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की रिकवरी में भी सहायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
winter foods that can help control blood sugar level know what to eat in diabetes
गाजर खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

गाजर से कई फायदे

मधुमेह वाले लोगों के लिए सर्दियों में गाजर का सेवन करना काफी लाभकारी है। गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए आदर्श है। इनमें बहुत सारा विटामिन-सी होता है, जो प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए पाया जा सकता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और रेटिनोपैथी के खतरों को कम करने में लाभकारी है, जिसका जोखिम मधुमेह में काफी अधिक होता है।

विज्ञापन
winter foods that can help control blood sugar level know what to eat in diabetes
दालचीनी के लाभ - फोटो : freepik.com

दालचीनी है फायदेमंद

मसाले के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले दालचीनी में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दालचीनी को कई अध्ययनों में कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोगों से बचाने वाला पाया गया है। नियमित दालचीनी का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। शुगर को कंट्रोल बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दालचीनी वाली चाय पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed