फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बाथरूम में टूथब्रश रखना क्यों आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानें ओरल हाइजीन के चार बड़ी बातें

Fri, 12 Dec 2025 07:56 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 12 Dec 2025 07:56 PM IST
सार

Oral Hygiene Tips: अक्सर लोग टूथब्रश को अपने बाथरूम में ही रखते हैं, मगर ये आदत आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि टूथब्रश को सही से रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होता है?

विज्ञापन
Stop Keeping Your Toothbrush in Bathroom Oral Hygiene Rules You Must Follow
टूथब्रश - फोटो : Adobe Stock

Toothbrush In Bathroom Danger: टूथब्रश को बाथरूम में रखना एक बेहद आम आदत है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक अदृश्य और गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। यह खतरा तब शुरू होता है जब हम टॉयलेट को फ्लश करते हैं। फ्लश करने पर पानी के साथ सूक्ष्म माइक्रो ड्रॉपलेट्स और बैक्टीरिया हवा में तेजी से फैलते हैं।



कुछ अध्ययनों के अनुसार ये रोगाणु कई फीट तक यात्रा करते हैं और आपके टूथब्रश के ब्रिसल्स पर बैठ जाते हैं, जिससे उसमें हानिकारक जर्म्स की संख्या बढ़ जाती है। छोटे बाथरूम, खराब वेंटिलेशन वाले स्थान, और जहां सिंक टॉयलेट के ठीक पास बने होते हैं, वहां यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

समय के साथ, ऐसे दूषित टूथब्रश का उपयोग करने से आपको ओरल इन्फेक्शन, मसूड़ों की सूजन, और पेट संबंधी संक्रमण (जैसे डायरिया) हो सकता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इसलिए, टूथब्रश को सुरक्षित रखने के लिए साधारण स्वच्छता नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

Stop Keeping Your Toothbrush in Bathroom Oral Hygiene Rules You Must Follow
टूथब्रश - फोटो : Adobe Stock

फ्लशिंग से फैलने वाले एरोसोल और बैक्टीरिया
टॉयलेट फ्लश करने पर हवा में जो सूक्ष्म कण (एरोसोल) फैलते हैं, वे बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगाणुओं से भरे होते हैं। ये जीवाणु हवा में तैरते हुए आपके टूथब्रश पर जमा हो जाते हैं।

ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या टॉयलेट सीट का ढक्कन बंद करके फ्लश करने से इस जोखिम को कम किया जा सकता है? इसका जवाब है हां, कम किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह नहीं रोका जा सकता है क्योंकि कुछ रोगाणु (एयरोसोल) फिर भी छोटे गैप्स से बाहर निकल सकते हैं।

Stop Keeping Your Toothbrush in Bathroom Oral Hygiene Rules You Must Follow
दांत - फोटो : Adobe Stock

टूथब्रश को टॉयलेट से दूर रखें
टूथब्रश हाइजीन का पहला और सबसे जरूरी नियम है कि इसे टॉयलेट से जितना संभव हो, उतना दूर रखें। विशेष रूप से छोटे बाथरूम में, इसे सिंक से दूर किसी ऐसे बंद कैबिनेट या दराज में रखें जहां हवा में फैलने वाले रोगाणु सीधे इस तक न पहुंच सकें। केवल ढक्कन बंद करना पर्याप्त नहीं है, दूरी बनाए रखना आवश्यक है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: प्लास्टिक के डब्बे में टिफिन ले जाना कितना सुरक्षित, जान लें क्या कहती है स्टडी?
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop Keeping Your Toothbrush in Bathroom Oral Hygiene Rules You Must Follow
दांत - फोटो : Adobe Stock

वेंटिलेशन और ब्रिसल्स को सुखाना
टूथब्रश को स्टोर करने से पहले उसे अच्छी तरह सूखने दें। नमी बैक्टीरिया के विकास के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती है। इसीलिए इस्तेमाल के बाद ब्रश को सीधे किसी बंद कंटेनर या कैप में न रखें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ब्रश को हमेशा खड़े स्थिति में रखें ताकि हवा का संचार बना रहे और वह तेजी से सूख सके।


ये भी पढ़ें- Health Tips: 1 जनवरी से चीन गर्भनिरोधक उत्पादों पर लगाएगा 13% टैक्स, जानें क्या बोले विशेषज्ञ?
विज्ञापन
Stop Keeping Your Toothbrush in Bathroom Oral Hygiene Rules You Must Follow
टूथपेस्ट - फोटो : Adobe Stock
कब बदलें टूथब्रश?
टूथब्रश को हर तीन से चार महीने में या ब्रिसल्स के मुड़ने/खराब होने पर बदल देना चाहिए। खराब ब्रिसल्स न केवल दांतों को ठीक से साफ नहीं कर पाते, बल्कि उनमें बैक्टीरिया भी आसानी से जमा हो जाते हैं। अगर आप बीमार पड़ते हैं (जैसे जुकाम या फ्लू), तो ठीक होने के तुरंत बाद अपने टूथब्रश को बदल देना चाहिए, ताकि खुद को दोबारा संक्रमित होने से बचाया जा सके।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed