फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: प्लास्टिक के डब्बे में टिफिन ले जाना कितना सुरक्षित, जान लें क्या कहती है स्टडी?

Fri, 12 Dec 2025 08:22 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 12 Dec 2025 08:22 PM IST
सार

Plastic Containers Health Risk: प्लास्टिक के डिब्बे में में भोजन लाना और उसे माइक्रोवेव में गर्म करके उसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। बहुत से लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन यह आपके शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

विज्ञापन
Is Eating Food in Plastic Containers Safe? New Studies Reveal Health Risks
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Amar Ujala
Plastic Tiffin Safe Or Not: प्लास्टिक के डिब्बों में भोजन या टिफिन पैक करना बहुत से लोगों के रोजमर्रा की जिंदगी का एक बेहद सुविधाजनक हिस्सा है। मगर यह सुविधा आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। वैज्ञानिक अध्ययनों और शोधों ने लगातार चेतावनी दी है कि प्लास्टिक के संपर्क में आने वाला भोजन, खासकर जब वह गर्म हो, तो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्म रसायन रिलीज करते हैं।


प्लास्टिक में मुख्य रूप से बिसफेनॉल ए BPA और थैलेट्स जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। ये रसायन भोजन में मिल जाते हैं, और हमारे शरीर में प्रवेश कर अंतःस्रावी प्रणाली को बाधित करते हैं। बड़ी बात यह है कि कई लोग गर्म भोजन को सीधे प्लास्टिक के कंटेनर में पैक करते हैं या उन्हें माइक्रोवेव में गर्म करते हैं, जिससे रसायनों का रिसाव तेजी से बढ़ जाता है।

यह आदत न केवल पाचन तंत्र को प्रभावित करती है, बल्कि यह हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन संबंधी समस्याओं और यहां तक कि कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि सुविधा के नाम पर प्लास्टिक का उपयोग कम करना और सुरक्षित विकल्पों को अपनाना ही बेहतर विकल्प है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Is Eating Food in Plastic Containers Safe? New Studies Reveal Health Risks
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Adobe Stock
प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल का रिसाव
प्लास्टिक में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक रसायन बिसफेनॉल ए (BPA) और थैलेट्स होते हैं। अध्ययन बताते हैं कि ये रसायन, खासकर जब प्लास्टिक टूटता है या हाई तापमान के संपर्क में आता है, तो भोजन में रिसने लगते हैं। BPA एक एंडोक्राइन डिसरप्टर (हार्मोनल संतुलन बिगाड़ने वाला) है, जो प्रजनन स्वास्थ्य और मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: 1 जनवरी से चीन गर्भनिरोधक उत्पादों पर लगाएगा 13% टैक्स, जानें क्या बोले विशेषज्ञ?
Is Eating Food in Plastic Containers Safe? New Studies Reveal Health Risks
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Adobe Stock
गर्म भोजन और माइक्रोवेव का जोखिम
प्लास्टिक में गर्म भोजन पैक करना या उसे माइक्रोवेव में गर्म करना रसायनों के रिसाव की दर को कई गुना बढ़ा देता है। गर्मी प्लास्टिक की रासायनिक संरचना को प्रभावित कर देती है, जिससे ये हानिकारक तत्व तेजी से भोजन में घुल जाते हैं। भले ही डिब्बे पर 'माइक्रोवेव सेफ' लिखा हो, फिर भी इसका इस्तेमाल गर्म करने के लिए नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में क्यों उभरने लगती है पुरानी चोट? ये हैं इसके पीछे के मूल कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Eating Food in Plastic Containers Safe? New Studies Reveal Health Risks
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Adobe Stock
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक खतरा
ये रसायन (जैसे BPA बच्चों के विकासशील मस्तिष्क और हार्मोनल सिस्टम के लिए विशेष रूप से खतरनाक होते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि ये रसायन गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Is Eating Food in Plastic Containers Safe? New Studies Reveal Health Risks
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Adobe Stock
कांच और स्टेनलेस स्टील है सुरक्षित विकल्प
प्लास्टिक के खतरों से बचने के लिए, आप स्टेनलेस स्टील या कांच के कंटेनरों का उपयोग कर सकते हैं। ये सामग्री न तो भोजन में रसायन रिलीज करती है और न ही ये अधिक तापमान पर रिएक्टिव होती है। इसके अलावा प्लास्टिक के कंटेनरों का उपयोग करते समय उन्हें खरोंच लगने से बचाएं, क्योंकि टूटी हुई प्लास्टिक अधिक केमिकल रिलीज करती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed