फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sprouts Side Effects: हेल्दी समझकर खा रहे हैं स्प्राउट्स? ज्यादा सेवन से बिगड़ सकती है तबीयत

Tue, 12 May 2026 05:16 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 12 May 2026 05:16 PM IST
सार

Sprouts Side Effects: अगर आप भी नाश्ते में अक्सर स्प्राउट्स खाते हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। इसे अंत तक पढ़कर जानें कि ये आपके लिए हेल्दी है या नहीं। 

विज्ञापन
sprouts side effects in hindi  sprouts khane se kya nuksan ho sakte hain
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
Sprouts Side Effects: स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से लोग इसे वजन घटाने, फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही हेल्दी माने जाने वाले स्प्राउट्स कुछ लोगों की तबीयत बिगाड़ने का कारण भी बन सकते हैं?


दरअसल, गलत तरीके से तैयार या ज्यादा मात्रा में खाए गए स्प्राउट्स पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। कई बार स्प्राउट्स में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी रहता है, जिससे शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासकर कमजोर इम्यूनिटी, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसे खाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि स्प्राउट्स के फायदे के साथ-साथ इसके संभावित नुकसान और सही सेवन के तरीके को भी समझा जाए।

 
sprouts side effects in hindi  sprouts khane se kya nuksan ho sakte hain
स्प्राउट्स खाने के नुकसान
स्प्राउट्स खाने से कैसे बिगड़ सकती है तबीयत?

1. फूड पॉइजनिंग का खतरा

कच्चे स्प्राउट्स में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से साफ या स्टोर न किया जाए तो पेट संक्रमण हो सकता है।

 
sprouts side effects in hindi  sprouts khane se kya nuksan ho sakte hain
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
2. गैस और पेट फूलना

स्प्राउट्स में फाइबर अधिक होता है, जिसे कुछ लोगों का पाचन तंत्र आसानी से नहीं पचा पाता। इससे गैस, पेट फूलना और भारीपन महसूस हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sprouts side effects in hindi  sprouts khane se kya nuksan ho sakte hain
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
3. डायरिया  

ज्यादा मात्रा में या खराब स्प्राउट्स खाने से पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन
sprouts side effects in hindi  sprouts khane se kya nuksan ho sakte hain
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
4. कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए जोखिम

बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में कच्चे स्प्राउट्स संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed