फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बवासीर होने पर करें इन चीजों का सेवन, मिल जाएगी राहत

Sat, 12 Jun 2021 02:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 12 Jun 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
piles diet plan for patients in hindi
भोजन में अधिक से अधिक फाइबर लेंं - फोटो : amar ujala

 

Medically Reviewed by Deepika Garg

श्रीमती दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष

बवासीर एक बहुत ही पीड़ादायी समस्या है। एक उम्र के बाद कई सारे लोग इससे परेशान रहते हैं। बवासीर हो जाने पर मल त्यागने में कठिनाई तो होती ही है, पेट में भी भीरीपन और दर्द बना रहता है। ज्यादा दिनों तक यदि कब्ज की समस्या बनी रहती है तो कभी भी बवासीर हो सकता है। बवासीर होने पर यदि आप सही आहार का सेवन करें तो आपको राहत मिल सकती है, जल्द ही आप ठीक हो सकते हैं। बवासीर को ठीक करने के लिए दवाओं का सहारा तो लिया जाता ही है लेकिन यदि आप अपने डाइट प्लान का विशेष ध्यान रखें तो आपके लिए स्वस्थ होना और भी आसान हो जाता है। ऐसे में आपके लिए बहुत आवश्यक है कि आप अपने भोजन में अधिक से अधिक फाइबर लेंं। फाइबर में अघुलनशील फाइबर लेने की गलती न करें, ये आपके मल को कठोर बना सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए बवासीर का डाइट प्लान किस प्रकार होना चाहिए। 

piles diet plan for patients in hindi
ये सब्जियां आपकी आंतों को स्वस्थ रखती हैं - फोटो : pixa

जड़ वाली सब्जियां
शकरकंद, आलू और गाजर जैसी सब्जियों का सेवन करने से शरीर को आराम मिलेगा। इन सब्जियों में बहुत हद ता पोषण पाया जाता है। ये सब्जियां आपकी आंतों को स्वस्थ रखती हैं इसलिए इनको अपने भोजन में जरूर शामिल करें। आपके लिए शलजम का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है इसलिए इसे नियमित रूप से एक बार जरूर लें।







 

piles diet plan for patients in hindi
आपकी बवासीर की समस्या खुद-ब-खुद ठीक होने लगेगी - फोटो : social media

अजवाइन
अजवाइन के सेवन से कठोर मल नर्म होता है। अजवाइन के पानी को प्रतिदिन पिएं और धीरे-धीरे आपकी बवासीर की समस्या खुद-ब-खुद ठीक होने लगेगी। अजवाइन को आपके पाचन-तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। रात को सोने से पहले आप तवे पर अजवाइन को सेंक कर भी खा सकते हैं। ऐसा करने से मल त्यागने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
piles diet plan for patients in hindi
खूब पानी और फाइबर मिलता है - फोटो : iStock

खरबूज
गर्मियों में खरबूज आसानी से उपलब्ध हो जाता है और खरबूज ऐसा फल है जिसमें अच्छी मात्रा में पानी भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को खूब पानी और फाइबर मिलता है जो कि बवासीर के मरीज के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे न सिर्फ आपका पाचनतंत्र सुधरेगा बल्कि पेट में भारीपन और मल त्यागना भी आपके लिए पीड़ारहित होगा। 

विज्ञापन
piles diet plan for patients in hindi
घुलनशील फाइबर से मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती है - फोटो : social media

फलियां
बवासीर के दौरान फलियों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसके इलाज में फाइबर का गहरा महत्व होता है। भोजन से आपको दो तरह के फाइबर मिलते हैं घुलनशील और अघुलनशील। फलियों के सेवन से आपको घुलनशील फाइबर मिलता है, जिसका सेवन बवासीर के दौरान फायदेमंद साबित होता है। घुलनशील फाइबर से मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed