प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। पहले पहली लहर और उसके बाद दूसरी लहर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अस्पतालों से लेकर लोगों के घरों तक, हर जगह कोरोना से संक्रमित मरीज नजर आए। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए उन्हें बताया गया कि उन्हें मास्क पहनना चाहिए, घर से बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं जाना चाहिए, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए जैसी कई बातों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा ये बात तो हम सभी जानते हैं कि हमें अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके रखना है, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वालों पर कोरोना के बुरे परिणाम भी देखे गए हैं। ऐसे में लोगों ने कई तरह की ऐसी चीजें खानी शुरू कर दी, जो उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं।