फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Natural Immunity Boosters: मौसम बदलते ही हो जाता है सर्दी-जुकाम, इन नेचुरल ड्रिंक्स से मजबूत करें इम्युनिटी

Tue, 25 Feb 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Feb 2025 09:58 AM IST
सार

Weather changes and health: मौसम परिवर्तन के दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम और अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
 

विज्ञापन
Natural Immunity Boosters Cold and cough occur as soon as the weather changes Drink these natural drinks.
मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं - फोटो : freepik.com

सर्दी के मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी होता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मौसम कई प्रकार की चुनौतियां पैदा करने वाला हो सकता है। ठंड के दिनों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, यही कारण है कि इन मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों का खतरा काफी आम हो जाता है। क्या आप भी इन दिनों खांसी और जुकाम से परेशान हैं?



मौसम परिवर्तन के दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम और अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Natural Immunity Boosters Cold and cough occur as soon as the weather changes Drink these natural drinks.
इन नेचुरल ड्रिंक्स से मजबूत करें इम्युनिटी - फोटो : freepik.com

इम्युनिटी बढ़ाने वाले हेल्दी ड्रिंक्स
 हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले हल्दी दूध पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Natural Immunity Boosters Cold and cough occur as soon as the weather changes Drink these natural drinks.
इन नेचुरल ड्रिंक्स से मजबूत करें इम्युनिटी - फोटो : freepik.com

 आंवला जूस
विटामिन C से भरपूर आंवला शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रोज सुबह एक गिलास आंवला जूस पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

 काढ़ा (हर्बल टी)
तुलसी, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और शहद से बना काढ़ा गले की खराश, सर्दी और जुकाम से राहत दिलाने में असरदार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Natural Immunity Boosters Cold and cough occur as soon as the weather changes Drink these natural drinks.
इन नेचुरल ड्रिंक्स से मजबूत करें इम्युनिटी - फोटो : freepik.com

नींबू-पानी और शहद
नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से संक्रमण से बचाव होता है।

 अदरक-शहद वाली चाय
अदरक और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Natural Immunity Boosters Cold and cough occur as soon as the weather changes Drink these natural drinks.
इन नेचुरल ड्रिंक्स से मजबूत करें इम्युनिटी - फोटो : freepik.com

गाजर और चुकंदर का जूस
यह जूस शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स प्रदान करता है, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। अगर आप बदलते मौसम में संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें और अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाएं।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed