जी हां, घर-घर में प्रयोग होने वाला माइक्रोवेव ओवन कैंसर की वजह बन सकता है । अत्यधिक ऊर्जा के कारण ये साधारण ओवन के मुकाबले जल्दी खाना पका देते साथ ही बिजली की भी बचत करते हैं। इसलिए तेजी से ये चलन में आए हैं, लेकिन यह जानना जरुरी है कि माइक्रोवेव लिविंग सेल्स व टिशूज को डेमेज करती हैं। इसलिए मनुष्य के लिए यह खतरनाक है ।
माइक्रावेव में खाना गरम करते हैं तो हो जाएं सावधान, आपको हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोवेव ओवन में माइक्रोवेव जनरेटर लगा होता है, जिसे मैग्नेट्रोन कहा जाता है। बिजली की मदद से यह मैग्नेट्रोन रेडियो वेव्स बनाता है, जिसे कुकिंग कम्पार्टमेंट में छोड़ा जाता है। रेडियो वेव्स तीव्र गति से ओवन में घूमती है। कम्पार्टमेंट में रखे खाद्य पदार्थ से जितनी तेजी से वेव्स गुजरती उतनी तेजी से खाने के मोल्यूक्यूल वाइब्रेट होते हैं और खाना गर्म हो जाता है। ये खाने को अंदर से बाहर की तरफ गर्म करता है। ये वेव्स खाने की बायोलॉजिकल व बायोकैमिकल संरचना को बिगाड़ देती हैं, जो कि हानिकारक है ।
एक स्टडी के मुताबिक माइक्रोवेव ओवन में पकने वाले खाने की पौष्टिकता रेडियो वेव्स के कारण 90 फीसद तक खत्म हो जाती है। यानी खाना फायदा करने की बजाए शरीर में जाकर नुकसान पहुंचाने लगता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती हैं । बीमारियां जल्दी घेरने लगती हैं।
-
माइक्रो-वेव्स घर के हर सदस्य के लिए खतरनाक हैं। हालांकि ओवन में हैवी मैटल बॉक्स होता है जो कि वेव्स को बाहर नहीं आने देता है, लेकिन असुरक्षित तरीके से प्रयोग के कारण हम इनकी चपेट में आ जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए रेडियो वेव्स खतरनाक होती हैं । इससे गर्भ में पल रहे शिशु के अंगों पर दुष्प्रभाव होता है। यहां तक कि गर्भपात की भी आशंका बढ़ जाती है। रेडिया वेव्स लिफेंटिक सिस्टम यानी लसीका तंत्र पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। माइक्रोवेव ओवन में रेडियो वेव्स दूध व दालों में कैंसर कारकों की रचना करती हैं। इनके सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हार्मोंस में गड़बड़ी, खराब पाचन तंत्र, मस्तिष्क पर बुरा असर आदि समस्याएं भी माइका्रेवेव ओवन की देन हैं।
दरअसल, माइक्रोवेव में पकने वाले खाने से होने वाले रोगों के बारे में सबसे पहले स्विट्जरलैंड में शोध किया गया था। जिसमें यह पता लगाया गया था कि ओवन में खाना पकाने से उसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं और बहुत सारे हानिकारक तत्व भोजन में सक्रिय हो जाते हैं।