विटामिन के शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई तो आपको कई तरह की बीमारी हो सकती हैं। विटामिन के की कमी से शरीर के अंगों में अंदरुनी ब्लीडिंग भी हो सकती है। यह एक ऐसा विटामिन है जो हमारे रक्त को गाढ़ा करने से रोकता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। यह विटामिन ब्लड क्लोटिंग में अहम रोल निभाता है। इसकी वजह से ही आतंरिक और बाहरी ब्लीडिंग रुकती है। विटामिन K को दो भागों- विटामिन K1 और विटामिन K2 में बांटा गया है। विटामिन K1 हरी और पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है जबकि विटामिन K2 मनुष्य की आंतो में पाया जाता है। अगर आप हरी सब्जियां कम खाते हैं तो आपको विटामिन के1 की कमी हो सकती है।
जानिए शरीर में विटामिन K की कमी से होती हैं कौन-सी बीमारियां?
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन