अगर आप अपना वजन कम करने के लिए जिम जाने या भूखा रहकर वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको यह सब करने की अब बिल्कुल जरूरत नहीं। अब आप 7 दिन में 5 से 8 किलो तक वजन घर पर रहकर भी कम कर सकते हैं इसके लिए ना तो आपको खाना छोड़ने की जरूरत पड़ेगी और ना ही रनिंग करनी पड़ेगी।
यहां बस आपको बताया गया 7 दिन का जीएम डाइट प्लान फॉलो करना होगा और उसके बाद आप खुद में फर्क महसूस करेंगे। क्या डाइट प्लान फॉलो करने के लिए आप तैयार हैं?
पहला दिन- यह आपका शुरूआती दिन होगा और आपको इस दिन ज्यादा हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं। डाइट प्लान के पहले दिन आपको केवल फल खाने हैं आपको जो भी फल पंसद है आप वे खा सकते हैं। फलों में आप केला ना खाएं तो बेहतर होगा। तरबूज और खरबूज आप जितना खाएंगे फायदा देगा और हां 8 से 12 ग्लास पानी पूरे दिन में पीना ना भूलें। फल के अलावा पहले दिन और कुछ ना खाएं भूक लगे तो फल ही खाएं।
यह डाइट प्लान फॉलो करने से घटेगा 7 दिन में 8 किलो वजन
दूसरा दिन- पहले दिन तो आप सिर्फ फल खाएंगे लेकिन दूसरे दिन आपको केवल सब्जियां खानी होंगी। आप कोई भी सब्जी खा सकते हैं जो आपको पसंद हो, आप कच्ची या पकी हुई किसी भी तरही की सब्जियां खा सकते हैं। सब्जियां पकाते समय तेल का इस्तेमाल ना करें इसलिए बेहतर होगा कि उबली हुई सब्जियां खाएं। आपके लिए बेहतर है कि सुबहा में आलुओं को उबाल लें और पूरें दिन खाएं यह कार्बोहाइड्रेट कम करेगा। दूसरे दिन सब्जियों में सेम की फली, कच्ची या पकी हुई गाजर, खीरा, तुरई, सलाद और उबली हुई गोभी काफी लाभदायक रहेगी।
यह डाइट प्लान फॉलो करने से घटेगा 7 दिन में 8 किलो वजन
तीसरा दिन- तीसरे दिन के डाइट प्लान में आपको पिलछले दो दिन के डाइट प्लान में बताई गई बातों को ही फॉलो करना है। तीसरे दिन आप फल और सब्जियों दोनों खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे तीसरे दिन आप आलु और केला ना खाएं। तीसरे दिन आप सुबह में केवल फल खाएं और दोपहर बाद से शाम तक सिर्फ सब्जियां और रात के वक्त केवल आप फल ही खाएं। और हां 8 से 10 ग्लास पानी पीना ना भूलें।
यह डाइट प्लान फॉलो करने से घटेगा 7 दिन में 8 किलो वजन
चौथा दिन- तीन दिन का डाइट प्लान फॉलो करने के बाद अब आप चौथे दिन केला खा सकते हैं। पूरे दिन में आपको 8 से दस केले खाने होंगे और 3 ग्लास दूध पीना होगा। आप सुबह में एक ग्लास दूध पीएं और केले खाएं और लंच में दो केले और एक ग्लास दूध पिएं। शाम के वक्त दो केले खाएं और रात में एक ग्लास दूध और दो केले खाएं। आपको चौथे का दिन डाइट प्लान फॉलो करने में थोड़ी परेशान तो होगी लेकिन आपको फायदा भी काफी होगा। चौथे दिन के बताए गए डाइट प्लान के अलावा कुछ नहीं खाना है।