फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारियों को भगाना है दूर तो पिएं इन चीजों से बना काढ़ा, मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Thu, 17 Sep 2020 08:14 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 17 Sep 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Ayurvedic kadha in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दादी-नानी के नुस्खों में घर में मौजूद चीजों को मिलाकर काढ़े बनाए जाते थे, जो कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पहले के समय में मौसम बदलने के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम और बुखार में घर पर ही काढ़ा बनाकर दिया जाता था। काढ़ा बनाने के लिए घरेलू मसालों का उपयोग किया जाता है जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन काढ़ों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम होता है। इन काढ़ों को आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि काढ़ा पीने से क्या लाभ होते हैं...


 

Health Benefits of Ayurvedic kadha in hindi
दालचीनी और शहद के फायदे - फोटो : iStock

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसमें भीनी खुशबू आती है। वैसे तो दालचीनी का उपयोग एक आम मसाले की तरह किया जाता है, लेकिन इसमें पाए जाने वाले गुणों के कारण ये एक औषधि की तरह काम करती है। आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो आंच से उतारकर इस कुछ देर ठंडा होने दे उसके बाद इसमें शहद मिलाकर पिएं, इससे सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। दालचीनी का सेवन दिल की बीमारियों से बचाने में भी सक्षम है। ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाभकारी है।  

Health Benefits of Ayurvedic kadha in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर गले में खराश, खांसी, सर्दी की समस्या है तो लौंग को बारीक पीसकर, काली मिर्च, अदरक और गुड़ के साथ पानी में डालकर उबालें। इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां भी डालें। जब उबलता हुआ पानी आधा रह जाए तो समझ जाएं कि आपका काढ़ा बनकर तैयार हो गया। इसको छानकर गुनगुना ही पी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Ayurvedic kadha in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक कप पानी में एक चम्मच काली मिर्च और चार चम्मच नींबू का रस डालकर उबालें। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट की चर्बी कम होती है। साथ ही सर्दी जुकाम में भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Health Benefits of Ayurvedic kadha in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अजवाइन पेट संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाती है। अगर आपको पेट से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो एक गिलास पानी को उबाल लें। पानी में तेज उबाल आने पर इसमें आधा चम्मच अजवाइन और गुड़ मिलाकर आधा पानी सूखने तक उबालें। आंच पर से उतारकर ठंडा करके पिएं। इससे पाचन क्रिया सही होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed