सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरुरी होता है। इसलिए हम अपने खाने में दूध से लेकर ओट्स, केला, दही आदि चीजों को शामिल करते हैं, जो फाइबर और कैल्शियम से भरपूर हैं। लेकिन हमें अपने नाश्ते में विटामिन सी से युक्त खाने की चीजों को भी शामिल करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको ऊर्जा मिलेगी बल्कि इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भी मजबूत रहेगा। इसके लिए आपको अपने नाश्ते में एक ऐसा फल शामिल करने की जरुरत है जो विटामिन सी से भरपूर है। अनानास को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।