लगातार घंटों काम करने के बाद कमर दर्द होने की वजह कुछ भी हो सकती है। गलत तरीके से बैठने और लेटने से भी कई बार ऐसी समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान ना मिले तो ध्यान दें अनजाने में कुछ आदतें ऐसी हैं जिससे कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
ये आदतें अनजाने में कमर पर डाल रही हैं बोझ
महिलाओं में कई बार कमर दर्द की वजह भारी भरकम पर्स लेकर चलना भी होता है। महिलाओं की आदत होती है कि बैग में जरुरत का बहुत सारा सामान लेकर चलने की। ऐसे में बैग भारी हो जाता है और कंधे में दर्द होना लाजिमी है। लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं जाता और बेवजह के इलाज करते रहते हैं।
ये आदतें अनजाने में कमर पर डाल रही हैं बोझ
कई बार गलत साइज के जूते पहनकर देर तक चलने से भी कमर पर असर पड़ता है। जूते खरीदते समय सावधानी बरतें।
ये आदतें अनजाने में कमर पर डाल रही हैं बोझ
ऑफिस में काम के समय कुर्सी पर बैठने के गलत तरीके से भी कमर दर्द उबरता है। आंखों से स्क्रीन की दूरी बराबर होनी चाहिए और हाथ कीबोर्ड पर 90 डिग्री के एंगल पर हो। साथ ही कमर को सीधा करके बैठे।
ये आदतें अनजाने में कमर पर डाल रही हैं बोझ
रात में सोते समय लेटने की गलत पोजीशन भी कमर पर जोर डाल सकती है। सीधे पीठ के बल सो रहे हैं तो पैरों के नीचे तकिया रखें। अगर एक तरफ मुड़कर सो रहे हैं तो तकिया को दोनों पेरों के बीच रखें।