फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना के टीके पर एक और बड़ी खुशखबरी, रूस ने तीसरी वैक्सीन भी बना लेने का किया दावा

Sat, 17 Oct 2020 09:50 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update Russia Claims that his third Coronavirus vaccine is almost ready
रूस की कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वैक्सीन पर रूस लगातार दुनिया को हैरान कर रहा है। अब उसने टीके को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी दी है या यूं कहें कि हैरान किया है। उसने कोरोना की तीसरी वैक्सीन भी बना लेने का दावा किया है। अभी दो दिन पहले ही यानी 14 अक्तूबर को रूस ने दूसरी कोरोना वैक्सीन एपिवैककोरोना (EpiVacCorona) को मंजूरी दी है जबकि उससे पहले 12 अगस्त को दुनिया की पहली वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) को तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब दावा किया जा रहा है कि रूस की तीसरी वैक्सीन भी बनकर तैयार है। आइए जानते हैं इसके बारे में ताजा अपडेट्स...

Covid 19 Vaccine Latest News Update Russia Claims that his third Coronavirus vaccine is almost ready
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की यह तीसरी वैक्सीन चुमाकोव सेंटर ऑफ रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज में बनाई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 2020 तक इसे मंजूरी मिल सकती है। फिलहाल इसके पहले और दूसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। 

Covid 19 Vaccine Latest News Update Russia Claims that his third Coronavirus vaccine is almost ready
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण के ट्रायल के दौरान छह अक्तूबर को 15 वॉलंटियर्स को रूस की यह नई वैक्सीन दी जा चुकी है, लेकिन उनमें से किसी में भी इसके गंभीर साइड-इफेक्ट्स नहीं देखे गए हैं। इसके दूसरे चरण का ट्रायल 19 अक्तूबर को 285 वॉलंटियर्स पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update Russia Claims that his third Coronavirus vaccine is almost ready
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रूस की इस तीसरी वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इन सबके बीच सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि रूस ने अपनी किसी भी वैक्सीन का ट्रायल बड़े पैमाने पर नहीं किया है, लेकिन उसने इनके इस्तेमाल को मंजूरी जरूर दे दी है। 

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine Latest News Update Russia Claims that his third Coronavirus vaccine is almost ready
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रूस की दूसरी वैक्सीन के ट्रायल में सफल होने का दावा

रूस की दूसरी वैक्सीन एपिवैककोरोना (EpiVacCorona) को साइबेरिया स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने बनाया है और यह पेप्टाइड आधारित वैक्सीन है। बताया जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए इस वैक्सीन की दो खुराक देनी होगी। इसका ट्रायल करीब 100 वॉलंटियर्स पर किया गया है, जिनकी उम्र 18 से 60 के बीच थी। दावा किया गया है कि इस वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल सफल रहे हैं और अध्ययन के पूरा होने के बाद ही इसे मंजूरी दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed